International women day पर मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने किया महिलाओं को सम्मानित, कही ये बात
बड़वानी जिले में मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Recommended Video

प्रदेश भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया, जहां राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की ओर से महिलाओं का सम्मान किया गया, तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सरकार के मंत्रियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला दिवस की बधाई दी है। जिले में मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं इस सम्मान को पाकर महिलाएं बहुत नजर आ रही थी।
मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कही ये बात
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बुधवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़वानी नगर के वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 11 में पहुंचकर महिलाओं का सम्मान कर उन्हे साड़ी भेंट की है। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि, यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। अतः हमे हर महिला का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि महिलाओं के पास जो शक्ति एवं साहस है, वह पूज्यनीय है। महिला जितने अच्छे तरीके से घर चलाती है उतने ही अच्छे तरीके से वह बाहर का भी हर कार्य करती है। घर और बाहर में संतुलन किस प्रकार स्थापित करना है, यह कला सिर्फ महिलाओं को ही आती है।
महिलाओं का सम्मान किया गया
इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 की एक वृद्ध महिला का जब कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने सम्मान किया तो महिला की आंखे नम हो गई, उन्होने नम आंखों से केबिनेट मंत्री को आर्शीवाद दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा गोले, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अविनाश कलोसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया सोनी, गणमान्य हेमंत अग्रवाल एवं जितेन्द्र देवजीत उपस्थित थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश भर में शिवराज सरकार की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया, जहां अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वहीं सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए सौगात दी है।
ये भी पढ़े- MP: आंधी-तूफान से किसान की फसल को नुकसान, BJP सांसद और मंत्री ने लिया हालातों का जायजा












Click it and Unblock the Notifications