Indore Weather: एक शहर में दो मौसम, कहीं बारिश गिरी, कहीं धूप खिली, आगे क्या होगा, जानिए
Indore Weather: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां एक शहर में दो मौसम बनते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की शाम शहर के पश्चिमी क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं पूर्वी क्षेत्र पूरी तरह से सूखा रहा। इतना ही नहीं पूर्वी क्षेत्र में दिनभर धूप ने लोगों को परेशान किया।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में बारिश के अलग-अलग सिस्टम तैयार हुए हैं, जहां सिस्टमों के चलते निमाड़ क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिणी मध्य प्रदेश में जमकर बारिश होगी। वहीं इंदौर और भोपाल में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इधर, इंदौर में बीते कुछ दिनों से बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां अब इंदौर पूरी तरह से सूखा नजर आ रहा है।

मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की एक्टिविटी के बाद इंदौर में बादल नहीं बरस रहे। इतना ही नहीं पिछले 3 से 4 दिनों के दरमियान बादल नहीं बरसने के चलते अब उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से भी लगातार बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। लेकिन, बावजूद इसके शहर में बारिश नहीं हो रही। उधर, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश जिला जारी है, तो वहीं इंदौर अच्छी बारिश के लिए इंतजार करता नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश में मानसून इन दिनों अपना असर दिख रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश के इंदौर जिले में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां मानसून तो एक्टिव है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
इंदौर जिले में पिछले दिनों रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन एक सप्ताह से इंदौर में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इंदौर जिले में किसानों ने बोवनी कर दी है। इसके बाद अब किसानों को भी बारिश का इंतजार है, तो वहीं बारिश ना होने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: मानसून की सुस्त चाल, उमस से हाल बेहाल, आखिर कब बरसेंगे बदरा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications