Indore Weather: मानसून की सुस्त चाल, उमस से हाल बेहाल, आखिर कब बरसेंगे बदरा, जानिए
Indore में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की एक्टिविटी के बाद इंदौर में बादल नहीं बरस रहे। इतना ही नहीं पिछले 3 से 4 दिनों के दरमियान बादल नहीं बरसने के चलते अब उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से भी लगातार बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। लेकिन, बावजूद इसके शहर में बारिश नहीं हो रही। उधर, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश जिला जारी है, तो वहीं इंदौर अच्छी बारिश के लिए इंतजार करता नजर आ रहा है।

मध्य प्रदेश में मानसून इन दिनों अपना असर दिख रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश के इंदौर जिले में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां मानसून तो एक्टिव है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
इंदौर जिले में पिछले दिनों रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था, लेकिन एक सप्ताह से इंदौर में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इंदौर जिले में किसानों ने बोवनी कर दी है। इसके बाद अब किसानों को भी बारिश का इंतजार है, तो वहीं बारिश ना होने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।
इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के आंकड़े की बात करें तो फिलहाल बारिश का आंकड़ा बेहद कम नजर आ रहा है, जहां जून में हुई कम बारिश के बाद शहरवासियों को जुलाई में अच्छी बारिश का इंतजार है, लेकिन बावजूद इसके अच्छी बारिश फिलहाल शहर में होती दिखाई नहीं दे रही है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से लगातार की जा रही भविष्यवाणी के बाद भी शहर में बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर से रूठा मानसून, अब इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश












Click it and Unblock the Notifications