Indore Weather: मानसून से पहले सुहाना हुआ मौसम, इस दिन से जमकर होगी बरसात
Indore Weather: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इतना ही नहीं ठंडी हवाओं ने तापमान भी गिरा दिया है, तो वहीं शुक्रवार की देर रात हुई तेज बारिश के चलते शहर का मौसम अवश्य सुहाना नजर आने लगा है।
मौसम के सुहाने होते ही लोगों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है, जहां इससे पहले लगातार तापमान बढ़ने और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आ रहे थे। वहीं अब मानसून से पहले सुहाना हुआ मौसम लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है, तो वहीं आने वाले दिनों में जल्द मानसून की आमद मध्य प्रदेश में होने की संभावना भी जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जहां छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग 15 जून के आसपास होगी, जहां 20 जून के आसपास मानसून राजधानी भोपाल पहुंचेगा, तो वहीं 22 जून को इंदौर में मानसून की एंट्री होगी।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख तय कर दी गई है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। उधर, मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाएगी, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में इन दोनों तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब जल्द ही मध्य प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके पीछे का कारण लगातार तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे मानसून को माना जा रहा है। मानसून ने फिलहाल केरल में एंट्री कर ली है, जहां अब केरल से मानसून आगे बढ़ चुका है।
ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून से पहले ही जमकर बरसेंगे बदरा, अगले 3 दिनों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप












Click it and Unblock the Notifications