MP Weather: मानसून से पहले ही जमकर बरसेंगे बदरा, अगले 3 दिनों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप
देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने अपने दस्तक दे दी है, जहां अब इसके बाद जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मानसून की दस्तक से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश पर अपना असर दिख रही है, जहां अब प्री मानसून एक्टिविटी के तहत मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के जिन हिस्सों में आने वाले 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें प्रमुख तौर पर इंदौर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर बड़वानी और धार जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी के तहत अगले तीन दिनों में भारी बारिश अलग-अलग जिलों में देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जहां छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग 15 जून के आसपास होगी, जहां 20 जून के आसपास मानसून राजधानी भोपाल पहुंचेगा, तो वहीं 22 जून को इंदौर में मानसून की एंट्री होगी।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख तय कर दी गई है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। उधर, मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाएगी, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में इन दोनों तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब जल्द ही मध्य प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके पीछे का कारण लगातार तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे मानसून को माना जा रहा है। मानसून ने फिलहाल केरल में एंट्री कर ली है, जहां अब केरल से मानसून आगे बढ़ चुका है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: दिन में गर्मी, रात को बारिश, कुछ ऐसा रहा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications