Indore Weather: इंदौर में कम हुई बारिश, अब मौसम वैज्ञानिक ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Indore Weather: इंदौर में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब जिले में बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब धूप खिलने लगी है। इस बीच मौसम वैज्ञानिक की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक एचएल थापड़िया ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए बताया कि, इंदौर को अब तक 18 इंच पानी प्राप्त हो चुका है, जो सामान्य से लगभग 4 इंच कम है। इस तारीख तक लगभग 20 से 22 इंच वर्षा होती है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाला मानसून एक्टिव हुआ था, लेकिन नमी के चलते हल्की बूंदाबांदी और कम बारिश का दौर देखने मिला। हवा की रफ्तार इस बार कम देखने मिली, और बादल की ऊंचाई के कारण पानी कम गिरा है। सामान्य बारिश का जो दौर दिखाना था। वह नहीं दिख पाया।
मौसम वैज्ञानिक एचएल थापड़िया बताते हैं कि, अगस्त के साथ ही सितंबर आखिर तक बारिश होने की संभावना IMD ने जताई है। मध्य प्रदेश में जो सामान्य कोटा है, 27 से 28 इंच तक वह पूरा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचएल थापड़िया बताते हैं कि, आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम खुला रहेगा। वहीं इसके बाद एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ मालवा-निमाड़ आंचल में हल्की से सामान्य बारिश कराएगा।
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब सभी जिलों में धूप खिलने लगी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मौसम विभाग ने गुरुवार से एक बार फिर तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार यानी 8 अगस्त से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा, जहां पूरे मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। इस दौरान राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, बड़वानी और जबलपुर जिले में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते मध्य प्रदेश में हालात अस्त-व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है, जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।
ये भी पढ़े- MP Weather: मूसलाधार बारिश पर लगा ब्रेक, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications