MP Weather: मूसलाधार बारिश पर लगा ब्रेक, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट
MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब सभी जिलों में धूप खिलने लगी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मौसम विभाग ने गुरुवार से एक बार फिर तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार यानी 8 अगस्त से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा, जहां पूरे मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। इस दौरान राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, बड़वानी और जबलपुर जिले में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते मध्य प्रदेश में हालात अस्त-व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है, जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन दिनों मध्यप्रदेश में बारिश के लिए जिम्मेदार सिस्टम बेहद एक्टिव नजर आ रहा है, जो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश कराएगा।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम के एक्टिव सिस्टम के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। यही कारण है कि, अलग-अलग जिलों में प्रशासन की टीम एक्टिव नजर आ रही है। वहीं जिन जिलों के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें जबलपुर, भोपाल, रीवा, सतना, ग्वालियर जैसे जिले शामिल हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में मानसून का दिखेगा दम, बारिश होगी झमाझम, रेड अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications