Indore Weather: बे-मौसम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, आगे भी जमकर होगी बरसात
Indore Weather: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई तेज बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही।
अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां 15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते मक्का की फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: आंधी और बारिश से फसल को पहुंचा नुकसान, किसान परेशान, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications