MP Weather: आंधी और बारिश से फसल को पहुंचा नुकसान, किसान परेशान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी-तूफान, और बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं लगातार आंधी-तूफान और बारिश के चलते किसान की फसल को नुकसान पहुंचा है, जहां गेहूं की कटाई के बाद अचानक बदले मौसम परिवर्तन के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश के जिन जिलों में लगातार मौसम बिगड़ने के चलते आंधी और बारिश का दौर देखने मिल रहा है, उनमें उज्जैन, देवास, इंदौर, खरगोन खंडवा और झाबुआ जैसे जिले शामिल हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक मौसम विभाग में इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बने रहने की संभावना जताई है।

Indore

मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते मक्का की फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में चलेगी आंधी, होगी बारिश, जानलेवा मौसम कब तक रहेगा असरदार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+