Weather: Indore देश में सबसे ज्यादा गर्म, क्या आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल, जानिए?
इंदौर का तापमान 41.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो देश में सबसे ज्यादा था। लंबे वक्त के बाद ऐसा हुआ है, जब इंदौर का तापमान देश में सबसे ज्यादा रहा है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां मौसम में हुए परिवर्तन के बाद अब लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। रविवार को इंदौर का तापमान लगभग 41.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो देश में सबसे ज्यादा था। लंबे वक्त के बाद ऐसा हुआ है, जब इंदौर का तापमान देश में सबसे ज्यादा रहा है। एक ही दिन में तापमान में लगभग 6.4 डिग्री का इजाफा देखने मिला जिसके बाद इंदौर में गर्मी महसूस की गई। इससे पहले वेदर डिस्टरबेंस के चलते बूंदाबांदी और बारिश का दौर देखने मिल रहा था, जहां मौसम साफ होते ही अचानक गर्मी ने जोर पकड़ा है, और तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है।
टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान की बात की जाए तो पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड अबकी बार टूटता नजर आ रहा है, जहां इंदौर देश में सबसे गर्म शहर में से एक बनता चला जा रहा है। चौंकाने वाली बात है कि, शहर पिछले 10 सालों में कभी भी तापमान के मामले पर नंबर वन पर नहीं आया, लेकिन अबकी बार मई की शुरुआत के साथ ही इंदौर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां तापमान लगभग 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में भी कुछ इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं।
गर्मी ने किया लोगों को परेशान
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। मई के महीने में गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक मई के महीने में गर्मी के तेवर और भी तीखे होने की संभावना जता रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिसके चलते गर्म हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े- Morena news: पुराने पापों की सजा काटकर गांव आया था परिवार, सूरज उगते ही फिर मिली मौत की सजा












Click it and Unblock the Notifications