Indore temple accident: ड्रेनेज के पानी निकली गैस से सड़ते रहे स्लैब के सरिए, वजन बड़ा और हो गया हादसा
इंदौर में हुए हादसे के बाद बेहद खास जानकारी सामने आई है, जहां भाप और गैस के चलते बावड़ी के स्लैब पर लगा सरिया सड़ गया, और सड़ जाने से बावड़ी पर डला स्लैब ज्यादा वजन नहीं झेल सका, और धंस गया।

Recommended Video

Indore में हुए दर्दनाक हादसे में 36 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, तो वहीं अब हादसे के बाद अलग-अलग तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं, जिनमें यह भी बताया जा रहा है कि, बावड़ी पर स्लैप डालने का काम साल 1982 में किया गया था। वहीं बावड़ी में ड्रेनेज का पानी भी आ जाता था, जिसके चलते पानी से भांप निकलती थी, और गैस भी बनती थी, भाप और गैस के चलते बावड़ी के स्लैब पर लगा सरिया सड़ गया, और सड़ जाने से बावड़ी पर डला स्लैब ज्यादा वजन नहीं झेल सका, और धंस गया।
भाप से सड़ गया था स्लैब का सरिया
वन इंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में स्थानीय रहवासी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि, बावड़ी को किसी की स्पेशल इंजीनियर की मदद से कवर ना करते हुए 8 एमएम का सरिया डालकर बावड़ी को कवर कर दिया, और इतना बड़ा शेड बना दिया। अग्रवाल बताते हैं की, यदि इस पर ज्यादा वजन आ जाएगा तो 8 टन का सरिया इसे वहन नहीं कर सकता। वैसे भी 25 साल में पानी से निकलने वाली भाप के चलते सरिया खत्म हो जाता है, और आज हमारे घर परिवार के लगभग 45 लोग इस हादसे का शिकार हो गए।
स्लैब धंसते ही आई बदबू
चश्मदीदों ने बताया कि, जैसे ही बावड़ी पर डला स्लैब धंसा वैसे ही भयंकर बदबू आई, संभवतः यह बदबू गंदे पानी की थी जो ड्रेनेज लाइन के जरिए बावड़ी में पहुंचता था। बताया जाता है की, मंदिर से निकलने वाले पानी का निकास भी बावड़ी में ही किया गया था। वहीं बारिश के दिनों में भी बावड़ी पानी से ओवरफ्लो हो जाने का डर रहता था। बावड़ी में लगभग 30 फीट तक गाद और मलबा था, जिसमें फंसकर भी कुछ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
कुछ इस तरह हुआ हादसा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा, जहां बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी से निकाले गए 18 लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है, तो वहीं 36 लोग इस हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं।
ये भी पढ़े- Indore temple accident: लापरवाही की रस्सी ने तोड़ दी जिंदगी की डोर, Viral Video देख सहमे लोग












Click it and Unblock the Notifications