Indore temple accident: लापरवाही की रस्सी ने तोड़ दी जिंदगी की डोर, Viral Video देख सहमे लोग
इंदौर हादसे के बाद वायरल वीडियो में रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत महिला को बावड़ी से निकाला जा रहा है। लेकिन महिला को निकालने में जिस रस्सी का उपयोग किया जा रहा था, वह रस्सी इतनी कमजोर थी कि महिला को ऊपर लाते ही टूट गई.

Indore temple accident ने सभी को हिलाकर रख दिया, जहां इस हादसे के घाव इतने गहरे हैं की सालों तक इन्हें मिटा पाना मुश्किल है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही को लेकर भी तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, इस वायरल वीडियो में रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत महिला को बावड़ी से निकाला जा रहा है। लेकिन महिला को निकालने में जिस रस्सी का उपयोग किया जा रहा था, वह रस्सी इतनी कमजोर थी कि महिला को ऊपर लाते ही टूट गई, जिसके चलते महिला ऊपर से सीधे नीचे बावड़ी में जा गिरी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंदौर में पटेल नगर स्थित बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर हुए हादसे को एक दिन बीत चुका है, लेकिन अब तक शहर वासियों के दिलो दिमाग से घटनाक्रम नहीं निकल पा रहा। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बेहद ही चौंकाने वाला है। साथ ही उस वायरल वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग तरह के सवाल शहर वासियों की ओर से उठाए जा रहे हैं, जिसमें सीधे तौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई लापरवाही को घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बहरहाल, इस वीडियो को देखने के बाद एक जिम्मेदार इस घटनाक्रम पर क्या कुछ एक्शन लेते हैं, ये आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल इस वायरल वीडियो ने सभी को हिला कर रख दिया।
महिला मृत थी, या जिंदा, ये बड़ा सवाल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जिस महिला को रस्सी के सहारे ऊपर खींचा जा रहा था वो रस्सी टूट जाने के चलते बावड़ी में जा गिरी। वहीं इस पूरे वीडियो को देखने के बाद जो सवाल उठ रहा है, वह यह है कि, जिस महिला को रस्सी के सहारे ऊपर लाया जा रहा था, क्या वह महिला ऊपर आते वक्त जिंदा थी, या मृत?, और यदि वह महिला ऊपर लाते वक्त जिंदा थी, तो नीचे गिरने के बाद उस महिला की क्या स्थिति रही?, बरहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद इन सभी सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं, तो वहीं इस बात की जांच भी की जा रही है कि, क्या महिला की मौत लापरवाही के चलते हुई?
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
इंदौर के पटेलनगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी का स्लैब धसने से हुए हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ ही शहर वासियों की ओर से उठ रही जांच की मांग को देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर इलैया राजा टी ने जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को सौंपी है। साथ ही कलेक्टर इलैया राजा टी ने घटनाक्रम की जांच के लिए 15 दिनों का समय तय किया है। साथ ही किन बिंदुओं पर जांच की जानी है इसकी जानकारी भी अपर कलेक्टर को दे दी गई है।
ये भी पढ़े- इंदौर: श्रद्धालुओं को नहीं था पता वो मौत की बावड़ी पर बैठे हैं, हादसे के एक दिन बाद की आंखों-देखी












Click it and Unblock the Notifications