Indore News: बारिश के साथ-साथ गिरेंगे ओले, कितने दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां लगातार बारिश के साथ ही बादल छाए हुए हैं. वहीं बारिश के साथ से मौसम में ठंडक घुल गई है, जिसके चलते ठिठुरन भी अब बढ़ने लगी है.
इधर, मौसम विभाग ने आगामी दिनों यानि 29 और 30 नवबंर को एक बार फिर स्ट्रांग सिस्टम बनने से हल्की बारिश और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावन जताई है. विभाग की ओर से जताई गई संभावना के चलते अब मालवा-निमाड़ के लोगों की चिंता बढ़ गई है.

कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बिगड़े मौसम के मिजाज का असर शहर के अलग-अलग इलाकों में देखने मिल रहा है, जहां सुबह से ही शहर के विजय नगर समेत तमाम इलाकों में बूंदाबांदी देखने मिल रही है. वहीं सुबह से पूरे शहर में कोहरे की सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दे रही है. इधर, अब कोहरा छटने के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई रही है. मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिले में बिगड़े हुए मौसम के चलते अब ठिठुरन बढ़ने लगी है.
Recommended Video
कई शहरों में स्कूलों का बदला टाइमिंग
मालवा अंचल में बेमौसम हुई बारिश के चलते ठंड भी अब बढ़ने लगी है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ था, जहां प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ठंड का असर देखने को मिला। वहीं प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश भी हुई, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए अलग अलग जिलों के कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर पांचवी और आंठवी तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है, जहां अब नर्सरी से पांचवी और आठवीं तक की क्लासेस 9 बजे के बाद से लगेंगी।
ये भी पढ़े- Indore News: मालवा में मावठे ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में बदलना पड़ा स्कूलों का टाइमिंग












Click it and Unblock the Notifications