Indore News: मालवा में मावठे ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में बदलना पड़ा स्कूलों का टाइमिंग

मालवा अंचल में बेमौसम हुई बारिश के चलते ठंड भी अब बढ़ने लगी है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ था, जहां प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ठंड का असर देखने को मिला। वहीं प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश भी हुई, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए अलग अलग जिलों के कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर पांचवी और आंठवी तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है, जहां अब नर्सरी से पांचवी और आठवीं तक की क्लासेस 9 बजे के बाद से लगेंगी।

Indore

उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश अनुसार उज्जैन जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में शीत ऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त विद्यालयों हेतु समय में परिवर्तन करते हुए शाला संचालन का समय प्रातः 9:00 बजे के पूर्व एवं शाम 4:00 बजे के पश्चात नहीं रखा जाएगा, अर्थात विद्यालयों का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के मध्य ही होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा दी गई।

जिले में शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने एवं तापमान में गिरावट होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने खरगोन जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं की नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की कक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से पहले संचालित नहीं करने की आदेश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है और आगामी 3 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ठंड को देखते हुए प्राथमिक स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है, जहां इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किये आदेश तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण इंदौर जिलान्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई/आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की समस्त शालाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रात: 9 बजे से पूर्व नहीं करने के आदेश जारी किये हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: ठंड के चलते कलेक्टर ने बदला स्कूल टाइमिंग, अब इतनी बजे से लगेंगी क्लासेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+