Indore News: इंदौर में अवैध कब्जे पर एक्शन, अब इन बाजारों से हटेगा अतिक्रमण
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अन्य तरह से अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा झोन क्रमांक 7 के अंतर्गत वार्ड 29 के आनन्द मोहन माथुर सभागृह से मेघदूत प्लाज़ा चौराहे तक फुटपाथ पर अवैध रूप से रखी गुमटियां, साईन बोर्ड आदि हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही ट्राफिक को व्यवस्थित बनाने सम्बन्धित कार्यवाही भी की गई। इस दौरान एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे, जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे। इसी तरह की कार्रवाई झोन क्रमांक 16 में एयरपोर्ट रोड़ के कालानी नगर क्षेत्र में की गई। यहाँ से भी बड़ी संख्या में फुटपाथ के अतिक्रमण हटाये गए। यह कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य के निर्देशन में नगर निगम, यातायात पुलिस के अमले द्वारा की गई।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है। बेसमेंट में पार्किंग की जगह अतिक्रमण होने से निगम ने रिमूवल किया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यवसाय कर अतिक्रमण करने पर निगम द्वारा जोन क्रमांक 13 में रिमूवल कार्रवाई की जा रही है।
शहरी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश पर जोन क्रमांक 13 में की जा रही इस रिमूवल कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर यातायात एवं पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के तहत सड़कों और फुटपाथ पर सामग्री रख कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है और अतिक्रमण हटाये जा रहे है।
ये भी पढ़े- Indore News: राजवाड़ा पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, अब इस बाजार की बारी












Click it and Unblock the Notifications