Indore News: राजवाड़ा पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, अब इस बाजार की बारी
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा उक्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी सिलसिले में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुगम बनाने जोन 12 के अंतर्गत गुरुद्वारा चौराहा से राजवाड़ा तक संयुक्त कार्यवाही की गई। सड़क एवं फुटपाथ पर पार्क वाहनों एवं सामान रखने पर 13 हजार रुपये की चलानी कार्यवाही की गई। कुछ जगह से अतिक्रमण हटाया गया एवं सामान जब्त किया गया एवं समझाइश दी गई की गाड़ियां एवं सामान अपने परिसर में रखें। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम प्रियंका चौरसिया, जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी, बी.आई. अंकुश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है। बेसमेंट में पार्किंग की जगह अतिक्रमण होने से निगम ने रिमूवल किया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यवसाय कर अतिक्रमण करने पर निगम द्वारा जोन क्रमांक 13 में रिमूवल कार्रवाई की जा रही है।
शहरी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश पर जोन क्रमांक 13 में की जा रही इस रिमूवल कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर यातायात एवं पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।
27 टीन शेड हटाये गये
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के तहत सड़कों और फुटपाथ पर सामग्री रख कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है और अतिक्रमण हटाये जा रहे है। इसी सिलसिले में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा झोन क्रमांक 13 में कार्रवाई की गई। बताया गया कि, झोन क्रमांक 13 के अन्तर्गत तेजाजी नगर चौराहे क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से बने 27 टीन शेड हटाये गये।
ये भी पढ़े- Indore News: ट्रैफिक अवरोध बना अतिक्रमण हुआ ध्वस्त, अब यहां चलेगा बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications