Indore News: खुले में कचरा फेंकने वाले हो जाएं सावधान, नगर निगम ने लिया एक्शन
इंदौर नगर निगम की ओर से मूसाखेड़ी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वाले संबंधित व्यक्ति पर स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई है।
स्वच्छता संबंधी निर्देशों की अनदेखी करने पर अलकापुरी मुसाखेड़ी क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 99 के किरायेदार द्वारा सार्वजनिक स्थल पर थैले एवं पॉलिथीन में कचरा भर कर फेंका जा रहा था।

यह कार्रवाई कैमरे में कैद हुई, जिसे क्षेत्र के जागरूक नागरिकों द्वारा नगर निगम को बताया गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने उक्त कचरा फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ा और उन पर 1500 रूपये की स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने समस्त नागरिकों से आव्हान किया है कि वे घर का कचरा खुले में ना फेंके। कचरा वाहन में कचरा डालें। सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक डालें।
स्वच्छता को धूमिल करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई
झोन 22 में फ्युचर ड्रीम मेकर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेम्पलेट लगाने पर 10 हजार रूपए का स्पॉट फाईन किया गया। इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता को धूमिल करने के साथ ही अनाधिकृत रूप से शहर में बिना अनुमति व अनाधिकृत रूप से पेम्पलेट, फलेक्स व होडिग्स लगाने पर संबंधित के विरूद्ध चालानी कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। झोन 22 में फ्युचर ड्रीम मेकर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेम्पलेट लगाने पर रू 10 हजार का स्पॉट फाईन किया गया।
आयुक्त द्वारा रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा रात 10 बजे से आदर्श रोड गिटार चौराहे से पत्रकार चौराहा होते हुए पत्रकार कॉलोनी, पलासिया, गीता भवन चौराहा, आजाद नगर, मुसाखेड़ी रोड, आईटी चौराहा तथा अन्य स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को देखा गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं अन्य अधिकारी साथ थे।
आयुक्त वर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को डस्टबिन दुकान के बाहर रखने, नागरिकों को कचरा डस्टबिन में डालने की समझाइए दी गई। सीएसआई को सफाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नागरिकों और ग्राहकों से भी चर्चा की गई और उन्हें समझाइए भी गई थी, कचरा डस्टबिन में ही डालें। सुलभ कांप्लेक्स का निरीक्षण भी किया गया सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- MP News: CM हेल्पलाइन की शिकायत में लापरवाही अफसरों को पड़ेगी भारी, इन पर होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications