Indore News: ईमानदारी से सफाई कर रहा था कर्मचारी, देखते ही अपर आयुक्त ने दिया खास रिएक्शन

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दोनों सफाई को लेकर महत्वपूर्ण काम किया जा रहे हैं, जहां लगातार इंदौर में साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर 7 बार से लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर है। वहीं इंदौर आठवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर बनने की तैयारी में जुटा है।

अपर आयुक्‍त अभिलाष मिश्रा द्वारा ज़ोन क्रमांक 11 वार्ड 55 के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान छावनी से जीपीओ चौराहे के बीच कार्य कर रहें कर्मचारी सफाई मित्र राजेश छोटेलाल की मेहनत और लगन से प्रभावित होकर उनके कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Indore

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड क्रमांक 67 बालकृष्ण कॉलोनी (बालदा कॉलोनी) एवं लोधा कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, महापौर परिषद सदस्य एवं वार्ड पार्षद सीमा डांगी, अपर आयुक्त देवधर दरवई, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।

महापौर भार्गव द्वारा वार्ड क्रमांक 67 बालकृष्ण कॉलोनी (बालदा कॉलोनी) एवं लोधा कॉलोनी मे सफाई, ड्रेनेज, जलप्रदाय व्यवस्थाओं के क्रम में वार्ड का दौरा किया गया। इस दौरान महापौर द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों से सफाई व्यवस्था के संबंध में एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के संबंध में चर्चा की गई। इस पर रहवासियों ने पानी की अनुपलब्धता की शिकायत की साथ ही कहा कि, गली संकरी होने की वजह से कचरा गाड़ी नहीं आ पा रही है ।

इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्देश दिए कि गाड़ी की व्यवस्था की जाए ताकि कचरा निस्तारण सही ढंग से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि इसके बावजूद लोग सड़क पर कचरा फेंकते हैं तो उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जावे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड 67 के निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने एवं कचरा गंदगी पाए जाने पर पिछले दस वर्षों से वार्ड 67 में कार्यरत दरोग़ा जय चिंतामन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा को निर्देश देकर इसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाने को कहा।

वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- Indore News: कॉलोनी में गंदगी देख गुस्सा हुए महापौर, जिम्मेदारों को दी सख्त सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+