Indore News: कॉलोनी में गंदगी देख गुस्सा हुए महापौर, जिम्मेदारों को दी सख्त सजा
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड क्रमांक 67 बालकृष्ण कॉलोनी (बालदा कॉलोनी) एवं लोधा कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, महापौर परिषद सदस्य एवं वार्ड पार्षद सीमा डांगी, अपर आयुक्त देवधर दरवई, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव द्वारा वार्ड क्रमांक 67 बालकृष्ण कॉलोनी (बालदा कॉलोनी) एवं लोधा कॉलोनी मे सफाई, ड्रेनेज, जलप्रदाय व्यवस्थाओं के क्रम में वार्ड का दौरा किया गया। इस दौरान महापौर द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों से सफाई व्यवस्था के संबंध में एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के संबंध में चर्चा की गई। इस पर रहवासियों ने पानी की अनुपलब्धता की शिकायत की साथ ही कहा कि, गली संकरी होने की वजह से कचरा गाड़ी नहीं आ पा रही है।

इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्देश दिए कि गाड़ी की व्यवस्था की जाए ताकि कचरा निस्तारण सही ढंग से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि इसके बावजूद लोग सड़क पर कचरा फेंकते हैं तो उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जावे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड 67 के निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने एवं कचरा गंदगी पाए जाने पर पिछले दस वर्षों से वार्ड 67 में कार्यरत दरोग़ा जय चिंतामन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा को निर्देश देकर इसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाने को कहा।
वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उन सभी निवासियों को सुझाव दिया जो अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं ले पाए हैं तो वे जल्द से जल्द पानी का कनेक्शन ले लें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके बाद पानी की समस्या नहीं आएगी। महापौर ने कहा, "अभी टेस्टिंग चल रही है, और यदि आप एक हफ्ते के भीतर कनेक्शन ले लेते हैं तो भविष्य में पानी की दिक्कत नहीं होगी।
महापौर ने सरकारी हैंडपंप की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि, अब इस क्षेत्र में गंदगी नजर न आए। उन्होंने सीएसआई को इस समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
महापौर ने नई जल आपूर्ति लाइन के बिछने के बाद सड़क की मरम्मत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेशन का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सड़क पहले जैसी हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि रेस्टोरेशन का कार्य उचित रूप से पूरा किया जाए।
विधानसभा- 4 के झोन 2 की बालाकृष्ण कॉलोनी की सड़क को लेकर महापौर ने निर्देश दिए कि यहां की दो सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं और काम एजेंसी को दिया गया है। महापौर ने संबंधित एजेंसी को काम के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "20 दिन बाद मैं फिर आऊँगा, और तब तक पानी और सड़क का काम शुरू हो जाना चाहिए।"
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने ढूंढ निकाले लाखों के चोरी हुए मोबाइल, कहां और कैसे मिलेंगे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications