Indore Lok Sabha Result: जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, एक-दूसरे को दी बधाई
Lok Sabha Election Result: देश भर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लगभग 12 लाख वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।
इंदौर में BJP प्रत्याशी को मिली बड़ी जीत के बाद BJP कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विजयी प्रत्याशी शंकर लालवानी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता BJP कार्यालय पर मौजूद रहे।

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान से पहले ही नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था, जहां इसके बाद BJP का मुकाबला कांग्रेस से ना होते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ था। वहीं इस मुकाबले को BJP ने लगभग 12 लाख वोटों से जीत लिया है।
लगभग 12 लाख वोट से चुनाव जीतने वाले BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने One India Hindi के साथ Exclusive बातचीत करते हुए कहा की, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं के पसीने की जीत है। इंदौर की जनता की जीत है। लालवानी ने कहा की, बहुत समय बाद छिंदवाड़ा की सीट हमने जीती है। पूरे प्रदेश को बधाई। लालवानी ने कहा की, आने वाले 5 साल में जो काम चल रहे हैं, उनको पूरा करना, और जो इंदौर की आवश्यकता के अनुसार नए प्रोजेक्ट हैं, उनको आगे ले जाना प्राथमिकता रहेगी।
देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतगणना जारी है, जहां इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 8 लाख से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। वहीं अबकी बार इंदौर से BJP ने खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी को अब तक लगभग 8 लाख वोटों की लीड मिल चुकी है।
BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जहां लालवानी जीत का खास रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो सकते हैं। इंदौर से कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं था, यही कारण था की इंदौर में बीजेपी का सीधा मुकाबला किसी राष्ट्रीय पार्टी से ना होते हुए निर्दलिय उम्मीदवारों से था. इधर, इंदौर में नोटा को लगभग 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।
ये भी पढ़े- 'देश बड़े फैसलों का अध्याय लिखेगा', एनडीए की "मॉडरेट" जीत के बाद पीएम मोदी ने दी गारंटी












Click it and Unblock the Notifications