'देश बड़े फैसलों का अध्याय लिखेगा', एनडीए की "मॉडरेट" जीत के बाद पीएम मोदी ने दी गारंटी

Lok Sabha Chunav Results 2024: देश में एक बार फिर एनडीए ने हैट्रिक लगाई है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न जारी है। जहां समर्थकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

18वीं लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए को 291 सीटें मिली हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक 234 का आंकड़ा छू लिया है।

PM Modi News

जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में समर्थकों के बीच पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा मुख्यालय में स्वागत किया गया। उन्होंने एनडीए की जीत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय' और 'जय जगन्नाथ' से की।

आज बड़ा मंगल है: PM मोदी

वहीं चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है।

बाहरी ताकतों को आईना दिखाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया और दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है। मैं जनता-जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदरपूर्वक नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक जनादेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है। चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।"

जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा: मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+