Indore बस हादसे पर CM Shivraj ने जताया दुख, मृतक और घायलों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बाई ग्राम के निकट हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है। इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बाई ग्राम के निकट हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है। इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को दिए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया है कि बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार दो लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसी तरह अत्यंत गंभीर रूप से घायल प्रत्येक यात्री को 50 हजार रूपये तथा गंभीर रूप से घायल प्रत्येक यात्री को 20 हजार रूपये की सहायता दी जा रही है। वहीं रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से भी प्रत्येक घायल यात्री को तत्काल सहायता के रूप में पाँच-पाँच हज़ार रुपये की भी सहायता प्रदान की गई है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने जाना घायलों का हाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एमवाय हास्पिटल पहुँचे थे, और घायलों से मुलाक़ात भी की थी। बस दुर्घटना में खंडवा जिले के जामली कला निवासी 25 वर्षीय राहुल पिता भवर सिंह की मृत्यु हुई थी। इस दुर्घटना में गंभीर घायलों में खरगोन जिले के त्रिलोकचंद्र पिता नाथु निवासी ग्राम करवालिया, दीपक पिता कैलाश निवासी ग्राम बलवाड़ा, सुनील पिता घीसालाल निवासी खिलचीपुर जिला राजगढ़, मिश्रीलाल पिता झुटालाल पंचम की फेल इंदौर शामिल है।
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट चोरल क्षेत्र में बाई ग्राम के समीप हुई दुर्घटना में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम. व्हाय अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी एम. व्हाय पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इन्होंने एम. व्हाय अस्पताल के अधीक्षक तथा अन्य चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करे। उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाए। जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायलों का समुचित उपचार किया जा रहा है। इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। घटना की जांच करायी जाएगी। दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़े- Indore में हादसा, ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी 2 बसें, 1 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications