Indore में हादसा, ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी 2 बसें, 1 की मौत, कई घायल
इंदौर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई घटनाक्रम गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे का बताया जा रहा है, जब खंडवा से इंदौर जा रही बस के सामने अचानक दूसरी बस आ गई, जिसके चलते बसों में जोरदार टक्कर हो गई.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई घटनाक्रम गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे का बताया जा रहा है, जब खंडवा से इंदौर जा रही बस के सामने अचानक दूसरी बस आ गई, जिसके चलते दोनों बसों में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसों में हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि, इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां लोगों ने घायलों को बस से निकाला तो वहीं पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इंदौर से चार एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई, जहां चारों को लेकर अस्पताल पहुंची।
कुछ इस तरह हुआ भीषण सड़क हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्हें जैसे ही इस घटनाक्रम की सूचना लगी वैसे ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, और घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी भीषण थी कि, बस के ड्राइवर के दोनों ही पैर बस में फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। भिड़ंत के बाद घायलों के रोने और चीखने की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। वहीं घायलों को निकालते वक्त एक मृतक भी बस से निकाला गया। टक्कर के बाद बस के दोनों ही हिस्से से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते घायलों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सभी घायलों को और इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों ने बताया घटनाक्रम
हादसे में घायल हुए लोगों की माने तो हादसा बेहद भीषण था। वहीं बस में मौजूद यात्री ने बताया कि, खंडवा से इंदौर आ रहे थे तभी अचानक ओवरटेक करने के चक्कर में बस की टक्कर दूसरी बस से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, किसी को कुछ समझ नहीं आया। वहीं हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए पहुंचे, जिन्होंने बस में मौजूद घायलों को बाहर निकाला, और सकुशल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 गंभीर हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है।
ये भी पढ़े- MP weather update : मावठा गिरते ही बिगड़ा मालवा का मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications