Indore बनेगा मतदान में नंबर-1, कहीं मेहंदी बनाकर, तो कहीं गरबा खेलकर दिया जा रहा खास संदेश

इंदौर संभाग में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। कहीं रैली, कहीं सभा, कहीं रांगोली आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में मतदाता जागरूकता के लिये सेल्फी पाइंट भी बनाये गये हैं। इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे मतदान केन्द्र जहां गत विधानसभा चुनाव 2018 में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

इस सिलसिले में ऐसे मतदान केन्द्रों पर रैली का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी अमलों को मतदाता जागरूकता हेतु सक्रिया किया गया है।

Indore

इस तरह दिया संदेश

ग्रामीण क्षेत्रो में मतदान केन्द्रवार महिलाओं द्वारा मेहंदी बनायी जा रही है। साथ ही जगह-जगह रांगोली बनाकर भी मतदान का संदेश दिया जा रहा है। महाविद्यालयों में भी विशेष प्रयास हो रहे हैं। नव मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बालिकाएं कॉलेजों में मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दे रही हैं। समस्त ग्राम पंचायतो की दिवारो पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। कहीं रैली, कहीं सभा, कहीं रांगोली आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

गरबा समारोह में विजेताओं को दिए उपहार

17 नवम्बर को मतदान होगा। खंडवा जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। वर्तमान में नवरात्रि पर्व का त्यौहार मनाया जा रहा है। जहां पर गरबा कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। वहां पर होर्डिंग्स लगाकर एवं सेल्फी पाईंट बनाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गरबा नृत्य कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गीत गाकर गरबा नृत्य किया गया।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election में बढ़ी कड़कनाथ की डिमांड, नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की है पसंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+