MP Assembly Election में बढ़ी कड़कनाथ की डिमांड, नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की है पसंद

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब झाबुआ के प्रसिद्ध कड़कनाथ की डिमांड भी बढ़ने लगी है, जहां चुनावी मौसम के साथ-साथ गुलाबी ठंड में अब कड़कनाथ की डिमांड बढ़ा दी है। चुनावी के समय दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं और राजनीतिक दलों के लोग कड़कनाथ की डिमांड करते हैं।

कड़कनाथ पालन से जुड़े लोग बताते हैं की, चुनाव के कड़कनाथ मुर्गा महंगा हो जाता है, जहां चुनाव पीक पर आने यह 2 से 3 हजार रुपए प्रति नग तक बिकता है। वहीं अब चुनाव का समय आ गया है, जहां अब कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे की डिमांड लगातार बढ़ती चली जा रही है.

Indore

कड़कनाथ की बढ़ती डिमांड

झाबुआ मध्यप्रदेश का आदिवासी बाहुल्य जिला है। इस जिले की पहचान यहां पर पाई जाने वाली मुर्गी की प्रजाति कड़कनाथ के कारण पूरे देश में है। कड़कनाथ कुक्कुट आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिला ही नहीं अपितु मध्यप्रदेश राज्य का गौरव है तथा वर्तमान में कड़कनाथ झाबुआ जिले की पहचान बना हुआ है। कड़कनाथ की उत्पति कठ्ठिवाड़ा, आलीराजपुर के जंगलों में हुई है। क्षेत्रीय भाषा में कड़कनाथ को कालामासी भी कहा जाता है, क्योंकि इसका मॉस, चोंच, कलंगी, जुबान, टांगे, नाखून, चमड़ी इत्यादि काली होती है।

ठंड में बढ़ती है कड़कनाथ की डिमांड

मध्यप्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर और अन्य जिलों में पाए जाने वाला कड़कनाथ मुर्गा वैसे तो अपने औषधीय गुणों के चलते देश भर में प्रसिद्ध है, लेकिन कड़कनाथ मुर्गे का स्वाद भी बेहद ही लजीज होता है।कड़कनाथ मुर्गा गहरे काले रंग का होता है, साथ ही इसका मांस और खून भी काले रंग का होता है। कड़कनाथ की तासीर गर्म होने के कारण बारिश और ठंड में इसकी डिमांड बढ़ती है। साल 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव भी ठंड के ही मौसम में होने हैं। इसी के मद्देनजर कड़कनाथ की डिमांड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain के शमशान घाट में कमलनाथ के लिए तंत्र साधना, क्यों लिया जा रहा तांत्रिक क्रिया का सहारा, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+