Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का क्रेज, खचाखच भरा रहेगा होलकर स्टेडियम
इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, टेस्ट क्रिकेट मैच में भी होलकर स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की संभावना जताई जा रही है।

Recommended Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, टेस्ट क्रिकेट मैच में भी होलकर स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की संभावना जताई जा रही है। 27 हजार वाले दर्शक क्षमता वाले होलकर स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट मैच के लगभग 99 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। वहीं बचे हुए टिकट आने वाले 2 दिनों में बिकने की संभावना है। इंदौर में क्रिकेट मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने मिलता है। यही कारण रहता है कि, इंदौर में अधिकतर बार होलकर स्टेडियम भरा हुआ नजर आता है।

प्रदेशभर से आते हैं लोग
इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच को देखने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इंदौर पहुंचते हैं। बात की जाए तो इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में अलग उत्साह देखने मिलता है, इससे पहले भी इंदौर में T20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट मैच हो चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। टेस्ट क्रिकेट मैच 1 मार्च से शुरू होगा जो 5 मार्च तक चलेगा। टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों ने मैदान पर उतरकर जमकर प्रैक्टिस की है, जहां विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा समेत तमाम खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस करते नजर आए। लोकेश राहुल मैदान पर प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लगभग 4 घंटे तक मैदान पर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कोई बल्लेबाजी का अभ्यास कराया नजर आया, तो कोई गेंदबाजी का अभ्यास करने पहुंचा था।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- Indore test match: खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतरे ये सितारे












Click it and Unblock the Notifications