Indore test match: खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतरे ये सितारे
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों ने मैदान पर उतरकर जमकर प्रैक्टिस की है.

Recommended Video

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों ने मैदान पर उतरकर जमकर प्रैक्टिस की है, जहां विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा समेत तमाम खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस करते नजर आए। लोकेश राहुल मैदान पर प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लगभग 4 घंटे तक मैदान पर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कोई बल्लेबाजी का अभ्यास कराया नजर आया, तो कोई गेंदबाजी का अभ्यास करने पहुंचा था।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी करेंगे प्रैक्टिस
ऑस्ट्रेलिया की टीम रविवार दोपहर इंदौर पहुंची है, जहां टीम सोमवार से अभ्यास शुरू करेगी। टीम के खिलाड़ियों का इंदौर में स्वागत किया गया। बता दें पैट कमिंस के वापस लौटने के चलते अब स्टीव स्मिथ कप्तानी करते नजर आएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर फैंस में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां फैंस क्रिकेट मुकाबले को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। इंदौर में साल भर के अंदर यह तीसरा क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले टी20 और वनडे मैच खेले जा चुके हैं।

इसलिए इंदौर में हो रहा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरिज का तीसरा मैच धर्मशाला से शिफ्ट होकर इंदौर के होलकर स्टेडियम में हो गया है। यह मैच 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में अत्यधिक ठंड के कारण स्टेडियम में घास की कमी और अन्य सुविधाएं डेवलप नहीं होने के चलते बीसीसीआई ने इंदौर में मैच कराने का फैसला लिया है।बीसीसीआई सेक्रेटरी द्वारा इसकी सूचना जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक होलकर स्टेडियम की पिच को टेस्ट मैच के लिए अनुकूल पिच माना जाता है।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का रोमांच, इस दिन से प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें












Click it and Unblock the Notifications