Indore news: इंदौर में होगा IND vs AUS वनडे क्रिकेट मैच, इस दिन हो सकता है महामुकाबला

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के लिए गुड न्यूज़ है, जहां एक बार फिर इंदौर में वनडे क्रिकेट मैच का रोमांच देखने मिलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज का एक मुकाबला इंदौर में भी खेले जाने की संभावना है। सितंबर में होने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच की क्रिकेट सीरीज का एक मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में खेले जाने की संभावना है। साथ ही जनवरी 2024 में भी अफगानिस्तान के साथ भारत का एक टी20 क्रिकेट मैच इंदौर में होने की संभावना जताई जा रही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में होने वाली क्रिकेट सीरीज का शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो वनडे क्रिकेट मैच की सीरीज का 24 सितंबर को होने वाला मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भी इंदौर के होलकर स्टेडियम में क्रिकेट के कई मुकाबले हो चुके हैं। वहीं अब क्रिकेट के महा मुकाबले के लिए एमपीसीए की ओर से स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

indore

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

सफलतापूर्वक संपन्न हुए मुकाबले

मध्यप्रदेश में क्रिकेट के सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं, जहां पिच से लेकर मैदान की हर एक व्यवस्था को लेकर एमपीसीए बारीकी से ध्यान देता है। यही कारण है कि, मध्यप्रदेश में अब तक होने वाले सभी क्रिकेट मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। साथ ही मुकाबलों में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी कायम हुए हैं, जो क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखे गए हैं। वहीं अब आने वाले दिनों में एक बार फिर मध्य प्रदेश के इंदौर में न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore news: त्योहारों के मौसम में शांति समिति की बैठक संपन्न, सभी ने मिलकर लिया खास फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+