Indore news: देशभर से आए महापौर ने देखा इंदौर का सफाई मॉडल, जमकर की तारीफ
इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड समारोह में देश के कानपुर, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, सूरत, सागर, वडोदरा, रायपुर, जम्मू, आगरा, कोहिमा, कोयंबटुर, रांची, उदयपुर, वाराणसी सहित अन्य विभिन्न स्मार्ट सिटी के महापौर, सीईओ, आयुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट एवं अन्य प्लांट सहित इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया गया।
इसके के साथ ही देश के विभिन्न स्मार्ट सिटी के दल द्वारा कबीट खेड़ी स्थित स्लज हाइजेशन प्लांट, एसटीपी प्लांट, सिटी बस ऑफिस स्थित आईसीसीसी कमांड सेंटर एवं 56 दुकान का अवलोकन किया गया।

विस्तार से दी गई जानकारी
इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा द्वारा देश के विभिन्न शहरों के दल को इंदौर के स्वच्छता मॉडल के साथ ही बायो सीएनजी प्लांट में किस प्रकार से कचरा का निपटान किया जा रहा है के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पर देश के विभिन्न स्मार्ट सिटी के दल के प्रतिनिधियों द्वारा इंदौर के इस बायो सीएनजी प्लांट एवं इंदौर के स्वच्छता मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक बात है कि इतने कम लागत पर इतना बड़ा प्लांट स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से इंदौर के सिटी बस के साथ अन्य वाहनों में सीएनजी गैस का उपयोग किया जा रहा है।
महाकाल लोक का किया भ्रमण
उज्जैन पहुंचे अतिथियों का स्वागत स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक एवं नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों को महाकाल लोक के विकसित होने वह इसके उज्जैन पर पड़े प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि महाकाल लोक बनने से उज्जैन शहर की अर्थव्यवस्था में भारी बदलाव आया है। यहां पर 2 लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन आ रहे है। यहां की वार्षिक आर्थिक गतिविधियां 3000 करोड़ तक पहुंच गई है। यूनिटी मॉल जैसे कई नए प्रोजेक्ट यहां आ गए हैं, तथा उज्जैन-ओम्कारेश्वर टूरिस्ट सर्किट बन गया है। अतिथियों को एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कई शहरों के महापौर ने एक साथ देखा महाकाल लोक, जमकर की सराहना












Click it and Unblock the Notifications