Indore news: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने कराया बच्चे का धर्म परिवर्तन, गिरफ्तार
राजस्थान के अनाज कारोबारी के बेटे के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था, जहां इंदौर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने धर्म परिवर्तन के इस मामले में बच्चे की मां को भी सह आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चे की मां को जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर इंदौर का यह घटनाक्रम जमकर ट्रेंड कर रहा है, जहां इस घटनाक्रम के बाद लोगों में गुस्सा भी व्याप्त है। उधर, लगातार लोग ट्वीट कर इस घटनाक्रम की निंदा कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़ित ने अपने बच्चे की कस्टडी के लिए केस भी लगा दिया है।

कुछ ऐसा था मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से धर्मांतरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का अपहरण कर इलियास नाम का आरोप इन दोनों को इंदौर ले आया, जहां आरोपी ने बच्चे का खतना करवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। आरोपी इलियास बार-बार बच्चे के पिता को वीडियो कॉल कर परेशान करता था, और बच्चे को छोड़ने के बदले में पैसों की डिमांड करता था। वहीं अब पीड़ित पिता ने राजस्थान से इंदौर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है, जहां पुलिस ने आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
गृहमंत्री ने कही थी ये बात
इस मामले के सामने आने के बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, इंदौर में मासूम बच्चे के धर्मांतरण के मामले में आरोपी इलियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को कुचल दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया था कि, सालों पहले उनकी शादी शाजापुर की रहने वाली लड़की से हुई थी, जहां शादी के लगभग एक साल बाद बेटे ने जन्म लिया था, तभी कुछ दिनों बाद पत्नी को मायके की शादी में शामिल होने के लिए पिता के साथ शाजापुर भेजा था, शादी के बाद शाजापुर से उज्जैन साथ लेकर आया और उज्जैन से दोनों राजस्थान के लिए रवाना हुए, तभी रतलाम के पास से कुछ लोगों ने पत्नी और बच्चे का अपहरण कर लिया। वहीं पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के बाद पता चला की पत्नी अपनी इच्छा से बच्चे को लेकर इलियास के साथ चली गई है, जिसके बाद दोनों इंदौर में रहने लगे और इलियास ने पत्नी और बच्चे दोनों का धर्मांतरण करवा दिया।
ये भी पढ़े- Indore news: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति बना हैवान, चाकू से गला काटा












Click it and Unblock the Notifications