Indore news: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति बना हैवान, चाकू से गला काटा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जहां शहर की लोधा कॉलोनी में पति ने पत्नी का गला काट कर हत्या कर दी। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। उधर, पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, तो वहीं सास को हिरासत में लिया है।
दरअसल, यह घटनाक्रम शहर की लोधा कॉलोनी में घटित हुआ, जहां शराब पीने का आदी पति सुबह से शराब पी रहा था। पत्नी ने जब पति से शराब पीने के लिए मना किया तो पति को गुस्सा आ गया, और उसने चाकू लेकर पत्नी का गला काट दिया। गला कटने पर महिला तड़पती रही, लेकिन सास ने उसे पीटना जारी रखा, जहां हत्या के बाद पति फरार हो गया तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटनाक्रम सोमवार दोपहर का है, जहां लगभग 1 बजे पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी घर का काम कर रही थी, तभी उसने पति को शराब पीने से रोका, लेकिन पति नहीं माना, और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। इतने में पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। वहीं सास ने बेटे का साथ देते हुए मृतका को पीटा, जिसके बाद पति किचन में से चाकू निकाल लाया, और पत्नी का गला काट दिया। गला कटते ही खून का फव्वारा निकलने लगा, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। उधर, इस घटनाक्रम के बाद पति फरार हो गया, तो वहीं सास ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
आए दिन पति करता था मारपीट
पड़ोसियों ने बताया कि, आरोपी फल बेचने के साथ ही ब्याज पर पैसे चलाता था, जहां आए दिन वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। आरोपी शराब पीने का आदी था, तो वहीं सुबह से लेकर शाम तक शराब पीता रहता था। इधर, पत्नी उसे मना करती थी, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट होती थी। वहीं कई बार पत्नी आरोपी पति को छोड़कर अपने मायके चली गई, लेकिन बार-बार मृतका की सास उसे घर ले आती थी। वहीं अबकी बार भी आरोपी ने शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की, जहां उसने मौका देख कर पत्नी पर चाकुओं से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े- Indore news: इलियास बना हैवान, मां को साथ ले गया और बच्चे का कराया खतना, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications