Indore news: कालाकुंड से पातालपानी के बीच चलेगी हेरिटेज ट्रेन, कैसा रहेगा टाइमिंग और किराया, जानिए?

देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।

इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पातालपानी में अब जल्द ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

indore

रेलवे की तैयारी पूरी

रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, अगस्त के पहले सप्ताह में इस ट्रेन के चलने की संभावना है, जहां यह ट्रेन कालाकुंड से पातालपानी के बीच चलेगी। ट्रेन का ट्रायल रन पूरा किया जा चुका है। बारिश के समय में लोग इस ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। जल्द ही हम इसे पातालपानी से कालाकुंड के बीच शुरू करने जा रहे हैं। पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि, हेरिटेज ट्रेन का किराया पहले की तरह ही रहेगा, जहां जल्द ही इसे तय कर लिया जाएगा।

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन

इंदौर के पास स्थित पातालपानी की खूबसूरती से तो वैसे सभी परिचित होंगे, लेकिन हेरिटेज ट्रेन की जानकारी कम ही लोगों को होगी। कालाकुंड से पातालपानी की वादियों तक का सफर करवाने वाली यह प्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेन है, जिस में सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है। अब एक बार फिर यात्रियों का इंतजार पूरा होने जा रहा है, जिसके चलते एक बार फिर यात्री हेरिटेज ट्रेन का आनंद उठा पाएंगे।

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

ये भी पढ़े- Dhar news: मांडू से निकली समरसता संदेश यात्रा, आदिवासी समाजजनों के साथ थिरके कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+