अजब प्रेम की गजब कहानी, धूमधाम से हुई बछिया और बछड़े की शादी, हजारों लोग बने साक्षी
मध्यप्रदेश के खरगोन से शादी का एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यह शादी किसी लड़का या लड़की के बीच नहीं, बल्कि बछड़े और बछिया के बीच हुई है।

मध्यप्रदेश के खरगोन से शादी का एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यह शादी किसी लड़का या लड़की के बीच नहीं, बल्कि बछड़े और बछिया के बीच हुई है। जी हां, इस अनोखी शादी में हजारों लोग शामिल भी हुए, और धूमधाम से बछड़े की बारात भी निकाली गई। इतना ही नहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बछड़े और बछिया ने सात फेरे भी लिए, और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प भी लिया। शादी में हजारों लोग शामिल हुए, और इतना ही नहीं शादी में हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। शादी में शामिल हुए लोगों की मानें तो ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यह बछड़े और बछिया की शादी है, बल्कि ऐसा लग रहा था कि यह किसी लड़के और लड़की की शादी हो रही है।

कुछ इस तरह हुई बछड़े और बछिया की शादी
खरगोन जिले के प्रेम नगर में दो परिवारों ने अपने बछड़े और बछिया को बेटे और बेटी की तरह पाल पोस कर बड़ा किया है। यही कारण है कि, इन दोनों ही परिवारों ने अपने बछड़े और बछिया के विवाह करने का मन बनाया, जिसके बाद दोनों ही परिवारों में पले बछड़े और बछिया की शादी कर दी गई, जिसमें रिश्तेदारों समेत चार गांव के लोगों को बुलाया गया। धूमधाम से हुई इस शादी में बछड़े की बारात को बछिया के घर तक लाया गया, और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह को संपन्न कराया गया। इसी के साथ बछड़े और बछिया दोनों के ही परिवारों में खुशी का माहौल देखा जा रहा था।

कुछ इस तरह बछिया के घर पहुंची बछड़े की बारात
रीति रिवाज के साथ संपन्न हुए विवाह समारोह के तहत बछड़े की बारात सुबह 11 बजे घर से निकली, जिसमें ढोल धमाके की धुन पर बाराती नाचते नजर आए। साथ ही बारात में डीजे और ताशे समेत तमाम उन संसाधनों को शामिल किया गया था, जिन की धुन पर बाराती नाच सके, साथ ही बारात शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होती हुई बछिया के घर पहुंची, जहां बछिया के परिजनों ने बछड़े और उसके परिजनों का जोरदार स्वागत किया। वहीं इसके बाद विवाह की सारी रस्मों को निभाया गया। साथ ही इस दौरान बछड़े और बिछिया दोनों को ही नए कपड़े पहनाकर दूल्हा दुल्हन की तरह तैयार किया गया था।

बेटा और बेटी की तरह पले हैं बछड़े और बछिया
जानकारी के मुताबिक, बछिया के पालकों की मानें तो उन्होंने बछिया को अपनी बेटी की तरह पाला है, जहां दंपत्ति के 15 साल हो जाने के बाद भी जब कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने बछिया को ही अपनी बेटी की तरह पाल पोस कर बड़ा किया। यही कारण था कि, बछिया की शादी में उन्होंने अपने परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया था। उधर, बछड़े के परिजनों की मानें तो उन्होंने भी अपने बछड़े को पाल पोस कर बेटे की तरह बड़ा किया, जिसके बाद उनका अरमान था कि, उसकी शादी बिल्कुल उनके बेटे की तरह ही हो, जहां आप दोनों ही परिवारों का अरमान अब पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़े- MP weather update : मावठा गिरते ही बिगड़ा मालवा का मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications