Green bond इशू करने वाला देश का पहला शहर बना Indore, ढाई घंटे में जुटाई 300 करोड़

इंदौर नगर निगम द्वारा ग्रीन बॉण्ड इशु करने के उपरांत मात्र 2.30 घंटे में ही ग्रीन बॉण्ड के माध्यम से 300 करोड जुटाए गये। ग्रीन बॉन्ड इशू करने वाला इंदौर पहला शहर बना है.

indore

नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा नगरीय निकाय में वित्तीय नवाचार करते हुए, जलूद जिला खरगोन में रूपये 240 करोड से 60 मेगावाट का सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिये 244 करोड रूपये के सुबह 10.30 बजे से ग्रीन बॉण्ड इशु किये गये थे। निगम द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से जारी किये गये ग्रीन बॉण्ड को आज प्रातः 10.30 बजे इशु किये गये, निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड को निवेशको का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसके परिणाम स्वरूप ग्रीन बॉण्ड इशु करने के उपरांत मात्र 2.30 घंटे में ही ग्रीन बॉण्ड के माध्यम से 300 करोड जुटाए गये।

इंदौर देश का पहला शहर

स्वच्छता पसंद शहर इंदौर ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इशु जारी करने वाला इंदौर देश का पहला शहर है, जिसमें ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, इस ब्राॅन्ड का मुल्य राशि रूपये 1 हजार प्रति बॉन्ड है, जिसमें इफैक्टिव कूपन रेट 8.25 प्रतिशत तथा प्रभावी वार्षिक दर 8.41 प्रतिशत है, जिसको एए प्लस व एए की रेटिंग प्राप्त बॉन्ड है, यह ग्रीन बॉन्ड दिनांक 10 फरवरी 2023 से पब्लिक के लिये जारी किये थे, उक्त बॉन्ड को बंद करने की अवधि 14 फरवरी 2023 निश्चित की गई थी, किंतु निगम द्वारा बॉण्ड जारी करते ही मात्र 2.30 घंटे में ग्रीन इशु ओव्हर सब्क्राईस हो गये।

सीएम शिवराज ने दी बधाई

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, नगर निगम इंदौर द्वारा नगरीय निकाय में वित्तीय नवाचार करते हुए, जलूद जिला खरगोन में रूपये 240 करोड़ से 60 मेगावाट का सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिये 244 करोड़ रूपये के ग्रीन बॉण्ड इश्यु किए गए थे। निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड को निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसके परिणाम स्वरूप ग्रीन बॉण्ड इशु करने के बाद महज 2.30 घंटे में ही ग्रीन बॉण्ड के माध्यम से 300 करोड़ जुटाए गए। इंदौर को इस खास उपलब्धि के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर बधाई दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है की, स्वच्छता में 6 बार लगातार नंबर वन रहने वाले इंदौर के ग्रीन बॉन्ड को निवेशकों व आमजन ने हाथों-हाथ लिया और नंबर वन बना दिया।

ये भी पढ़े- MP: मैक्सिको में खाने का स्वाद बढ़ा रही निमाड़ की लाल मिर्च, मांग बढ़ने पर खिले किसानों के चेहरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+