Indore News: इंदौर के सरकारी विद्यालयों की बदलेगी सूरत, प्रायवेट स्कूल से अच्छी मिलेगी सुविधा

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा एक के विधायक कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशानुसार पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी, शाला प्रकोष्ठ नगर निगम अधिकारी, प्राचार्यगण, झोनल अधिकारी, पार्षदगण व पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ प्रीतमलाल दुआ सभागृह में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय ने बताया की, इस बैठक का मकसद विधानसभा 1 के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, फर्नीचर, शिक्षण सामग्री,वाटर कूलर, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज, प्लेग्राउंड, स्पोर्ट्स एक्टिविटी आदि चीजों से सर्वसुविधायुक्त बनाना है।

Indore

आकाश विजयवर्गीय ने बताया की, हमारा लक्ष्य है की, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर बने, और इस उपलक्ष में हमने यह बैठक आयोजित की, जिसमें सभी संबंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, एवं सभी से कहा गया है कि, आप लोग अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाए, और क्या-क्या समस्याएं है, वो नोट करवाए, एवं स्कूलों को सर्वसुविधा युक्त करने की दिशा में हम क्या बेहतर कर सकते है अपने सुझाव दे।

क्षेत्र 1 में कुल 66 सरकारी स्कूल है, सभी जगह से डाटा आने के बाद कुछ दिनो में स्कूलों को दौरा करने के बाद पुनः एक बैठक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है की, आकाश विजयवर्गीय ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी विधानसभा 3 में क्षेत्र के बच्चो की शिक्षा पर खासा जोर दिया था, 3 सीएम राइस स्कूल स्वीकृत करवाने से लेकर क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल का विकास एवं स्मार्ट क्लासेज, प्लेग्राउंड, वाटर कूलर व अन्य सुविधा स्कूल के बच्चो के लिए उपलब्ध करवाई थी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशानुसार पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी, शाला प्रकोष्ठ नगर निगम अधिकारी, प्राचार्यगण, झोनल अधिकारी, पार्षदगण व पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ प्रीतमलाल दुआ सभागृह में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढ़े- Indore News: नशे से बच्चों को कैसे रखें दूर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया खास उपाय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+