Indore News: नशे से बच्चों को कैसे रखें दूर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया खास उपाय
Indore News: नशे की प्रवृत्ति, छोटी, बच्चियों से दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचने के लिए बच्चों को, समाज को संस्कारित करना होगा और उनको धर्म-संस्कृति से जुड़ना होगा। इस तरह के अपराध हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 10 में 2.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन, लोकार्पण और सदस्यता अभियान के दौरान कही।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, नशाखोर गरीबों को बरबाद कर रहे हैं। बच्चों में नशे की लत चिंताजनक है। नवागत टीआई से उन्होंने कहा कि, नशे करने वाले को उलटा लटका दो। नशे के जाल से मुक्त होने के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए बच्चों में हनुमान चालीसा के वाचन की आदत डालना चाहिए। आसपास के सभी लोगों को मिलकर मंगलवार, शनिवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे बच्चे संस्कारित होंगे और धर्म की राह पर आगे बढ़ेंगे। इस तरह वो नशे के रास्ते पर नहीं चलेंगे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म भी काफी चिंताजनक है। यह समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है। इसलिए बेटियों के प्रति श्रद्धाभाव रखने के लिए नवरात्रि में कन्या पूजन करना चाहिए। एक बेटी एक-दो दिन पहले कम कपड़े में घूम रही थी। यह शहर माता अहिल्या की नगरी है इसलिए यहां शालीनता से मर्यादा से रहना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है कि उस बेटी ने बाद में माफी मांग ली। हम इंदौर शहर को बिगड़ने नहीं देंगे। यहां के बच्चे अच्छे पढ़ें उसके लिए हम काम करेंगे। यदि आपके यहां बच्चे गरीब है और पढ़ाई में तेज हैं तो आप उनको आकाशजी के पास भेज दीजिए वह बच्चों की फीस भी भरते हैं और उनको आगे भी बढ़ाते हैं।
वार्डवासियों को दिया धन्यवाद
इस अवसर पर उन्होंने वार्ड क्रमांक 10 मैं पहली बार भाजपा को जिताने पर वार्डवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस वार्ड का अहसान मुझ पर है। हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी गरीब कल्याण की बात करते हैं और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए कल्याणकारी योजनाओं बनाते हैं। इस तरह हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी और मुख्यमंत्री मोहनजी यादव दोनों गरीब के कल्याण का काम करते हैं।
इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन/लोकार्पण
_बागेश्वर कुंड से मेला ग्राउंड तक रोड निर्माण लागत 17लख रुपए_
_बदल के भट्टे से पुल तक स्ट्रोमवाटर लाइन एवं सिमेंटीकरण कार्य - में 1.78 करोड़_
_डगर मोहल्ला भैरू बाबा मंदिर के पास पेवर ब्लॉक कार्य - 4 लाख_
_सार्वजनिक जिम में फ्लोरिंग एवं सिविल कार्य करना- 11 लाख_
_वार्ड के विभिन्न स्थानों पर ड्रेनेज लाइन एवं छोटे-छोटे पेचवर्क व सिमेंटीकरण करना - 11 लाख_
_संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण _- 35 लाख_
ये भी पढ़े- 'नशा करने वालों को उल्टा लटका देना...', पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications