Indore के सरकारी लॉ कॉलेज में राष्ट्र विरोधी गतिविधि का मामला, गृह मंत्री बोले - कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इंदौर में शासकीय लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता फैलाने का मामला सामने आया है, इस घटनाक्रम के सामने आते ही प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कड़ी और सख्त कार्रवाई की बात कही है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शासकीय लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता फैलाने का मामला सामने आया है, जहां अब यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। उधर, कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए लाइब्रेरी में रखवाई गई किताबों की प्रतियां सामने आने के बाद अब कॉलेज के प्राचार्य और प्रोफेसर्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जहां छात्र संगठनों ने किताब लिखने वालों पर भी प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कॉलेज में लव जिहाद को बढ़ावा देने, और धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप भी प्रोफेसर्स पर लगा है। उधर, इस घटनाक्रम के सामने आते ही प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कड़ी और सख्त कार्रवाई की बात कही है।
गृह मंत्री ने कही कड़ी कार्रवाई की बात
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, यह विषय संज्ञान में आ गया है, इसमें 5 लोगों पर कार्रवाई भी हो गई है, और इसमें 5 दिन का ही समय जांच के लिए भी दिया गया है। सिलेबस से बाहर भी पढ़ाने का इसमें आया है, और एंटी नेशनल बातें भी आई हैं छात्रों के साथ में, कॉलेज के अंदर 370 पर वोटिंग कराने जैसी बातें, और एंटी नेशनल बातें करने की भी बात सामने आई, लव जिहाद की बातें भी जब बच्चों का इंटरव्यू लिया तो उसमें सामने आई है, कड़ी और सख्त कार्रवाई की जाएगी, आप निश्चिंत रहें। इसी के साथ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. फरहत खान की विवादित पुस्तक मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर को जांच कर दोषी होने पर 24 घंटे में एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप प्रोफेसर्स पर लगा है, जिसके बाद एबीवीपी ने इस मामले की शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की थी। कॉलेज के प्राचार्य ने इस मामले में छह प्रोफेसर्स को 5 दिन के लिए कार्य मुक्त कर दिया। वहीं अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जहां हाल ही में कॉलेज की लाइब्रेरी से कुछ ऐसी किताबें सामने आई थी, जिन पर विवाद गहरा गया है। वहीं अब यह विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले में कड़ी और सख्त कार्रवाई की बात कही है।
ये भी पढ़े- Pravasi bharatiya sammelan की तैयारी, विदेश में रह रहे हर एक भारतीय तक पहुंचेगा न्यौता
-
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications