Pravasi bharatiya sammelan की तैयारी, विदेश में रह रहे हर एक भारतीय तक पहुंचेगा न्यौता
उन सभी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का न्यौता भेजा जाएगा, जो विदेश में रह रहे हैं। वहीं इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, जहां जिन लोगों को इस कार्यक्रम का न्योता दिया जाना है उनकी सूची तैयार की जा रही है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है, जिसको लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। 8 से 10 जनवरी तक चलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम अलग-अलग देशों के दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में दुनिया के लगभग 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। उन सभी भारतीयों को इस कार्यक्रम का न्योता भेजा जाएगा, जो विदेश में रह रहे हैं। वहीं इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, जहां जिन लोगों को इस कार्यक्रम का न्योता दिया जाना है उनकी सूची तैयार की जा रही है।
लगातार जारी है तैयारियों का सिलसिला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यों को किया जा रहा है। शहर में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर में अलग-अलग कार्यों को सम्मेलन के हिसाब से किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान इंदौर शहर स्वच्छ दिखने के साथ-साथ सुंदर भी दिख सके, इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत निगम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी समय-समय पर शहर का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।
इंदौर पर टिकी है सभी की नजर
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।
ये भी पढ़े- MP Weather update : मालवा-निमाड़ में बदला मौसम का मिजाज, दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications