IT सेक्टर में MP देगा 5 लाख रोजगार...कुछ ऐसी है शिवराज सरकार की प्लानिंग

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि, देश में आई टी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक बेहतर इको सिस्टम और उद्योग मित्र नीति के चलते मध्यप्रदेश वर्ष 2025 तक आईटी क्षेत्र में 5 लाख नौकरी देने वाला राज्य बनेगा।

indore

इंदौर के ब्रिलियंट कवेंशन सेंटर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आईटी और आईटीईएस सत्र में निवेशकों को मध्यप्रदेश के लिए निवेश करने की पुख्ता वजह बताते हुए मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने संबोधित किया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि, देश में आई टी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक बेहतर इको सिस्टम और उद्योग मित्र नीति के चलते मध्यप्रदेश वर्ष 2025 तक आईटी क्षेत्र में 5 लाख नौकरी देने वाला राज्य बनेगा। सत्र को भारत सरकार के अपर आई.टी. सचिव भुवनेश कुमार और म.प्र. के प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निकुंज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

आईटी मंत्री ने कही ये बात

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मध्यप्रदेश के परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री जी की अपेक्षाओं के अनुरूप "डिजिटल इण्डिया मिशन" को साकार करने की दिशा में सबसे अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रदेश में कॉस्ट-ऑफ़-लिविंग अपेक्षाकृत काफी कम हुआ है। विभिन्न श्रम अधिनियमों को सरल कर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। आईटी मंत्री ने कहा कि, विशेषत: मध्यप्रदेश में दुकान और स्थापना अधिनियम में चौबीसों घंटे कार्य की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है और यहाँ महिला कर्मी सहित कार्य-स्थल पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध है।

150 इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित किए

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि, प्रदेश में आवश्यक इको सिस्टम तैयार कर मुख्य चार महानगरों में लगभग 6 लाख 50 हजार वर्गफिट में निर्माण के साथ कंपनियों को प्लग एण्ड प्ले सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त 5 लाख 40 हजार वर्गफिट का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 आई.टी. सेज, 15 आई.टी. पार्क, 50 आई.टी./आई. टी.ई.एस. की कंपनियों ने निर्यात किया है। प्रदेश में लगभग 200 इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी, आईआईटीएम आदि के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख इंजीनियर एवं अन्य प्रबंधन मानव संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मंत्री सखलेचा ने कलस्टर आधारित उद्योगों में शोध और विकास की चर्चा करते हुए कहा कि, ईएसडीएम. के क्षेत्र में प्रदेश में मुख्य दो महानगर भोपाल तथा जबलपुर आई.टी. पार्क की लगभग 90 एकड़ से अधिक विकसित भूमि 100 कंपनियों को उपलब्ध कराई गई है और 400 एकड़ भूमि विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। प्रदेश में लगभग 150 इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित किए गए हैं।

ये भी पढ़े- Global investor summit का समापन, CM Shivraj ने जनता के सामने रखा पूरा लेखा-जोखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+