Global investor summit का समापन, CM Shivraj ने जनता के सामने रखा पूरा लेखा-जोखा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों को संबोधित भी किया। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुई निवेश की चर्चा का लेखा-जोखा रखा।

indore

Recommended Video

      Breaking : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हुई शुरुआत,PM मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का गुरुवार को समापन हुआ, जहां समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत देश और दुनिया के तमाम उद्योगपति शामिल हुए. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश और दुनिया से आए उद्योगपतियों को संबोधित भी किया। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुई निवेश की चर्चा का लेखा-जोखा रखा।

      29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

      29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

      सीएम शिवराज ने कहा की, मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जो हमारे पास इंटेंशन ऑफ इन्वेस्टमेंट आए हैं, वह कुल मिलाकर 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ के हैं। इनसे लगभग 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जो हमारे पास इंटेंशन ऑफ इंवेस्टमेंट आए हैं मैं उसका उल्लेख करना चाहता हूं। मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में लगभग रु. 6 लाख 9 हजार 478 करोड़ के निवेश आया है, 11 लाख 84 हजार को रोजगार मिलेगा। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में 2 लाख 80 हज़ार 753 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 4 लाख 50 हजार 127 को रोजगार को रोजगार मिलेगा। फूड प्रोसेसिंग, एग्री प्रोसेसिंग 1 लाख 6 हजार 149 करोड़ का निवेश आया है, 2 लाख 20 हजार 160 को रोजगार प्राप्त होगा। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में रु. 78 हज़ार 778 करोड़ का निवेश आया है जिससे 2,22,371 लोगों को रोजगार मिलेगा।

      कुल इतने निवेश पर हुई बात

      कुल इतने निवेश पर हुई बात

      इसी के साथ सीएम शिवराज ने बताया की, रसायन एवं पेट्रोलियम के क्षेत्र में रु. 76769 करोड़ का निवेश आया है, जिससे 71,704 लोगों को रोजगार मिलेगा। सर्विस सेक्टर में रु. 71,351 करोड़ का निवेश आया है जिससे 1,66,700 लोगों को रोजगार मिलेगा। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक व्हिकल के क्षेत्र में रु. 42,254 करोड़ का निवेश आया है, जिससे 69,962 लोगों को रोजगार मिलेगा। फार्मा एंड हेल्थकेयर लगभग रु. 17,991 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे 1,42,614 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग में रु. लगभग 17,916 करोड़ का निवेश आया है, जिससे 56 हजार 373 लोगों को रोजगार मिलेगा।टेक्सटाइल एंड रेडीमेड गारमेंट क्षेत्र में रु. 16,914 करोड़ का निवेश मिला है, जिससे 1 लाख 13 हजार 502 को रोजगार मिलेगा। अन्य क्षेत्रों में रु. 1 लाख 25 हजार 855 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। 1 लाख 24 हजार 168 से अधिक रोजगार मिलेगा। कुल GIS 2023 सरकार को लगभग 15 लाख 42 हज़ार 514 करोड़ के निवेश की स्वीकृति इनसे लगभग 29 लाख रोज़गार मिलेगा, यह एक बड़ी सफलता है।

      केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही ये बात

      केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही ये बात

      केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि, मैं नए वर्ष की आप सभी को भारत सरकार और अपनी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इंदौर मप्र में स्थि​त है और मप्र देश का हृदय प्रदेश है। इंदौर का जब भी नाम आता है देवी अहिल्या की चर्चा होती है। मेरा मध्यप्रदेश इंडस्ट्री के पथ पर आगे बढ़े, एग्रीकल्चर बढ़े, मेरे मप्र में लोग आएं तो गौरव के साथ मप्र की धरती को अनुकूल पाएं। शिवराज सिंह जी आगे बढ़ेंगे, केंद्र सरकार कदम-कदम पर सहयोग करके मप्र ऊंचाइयां छूने में आगे बढ़े इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आप आइए, निवेश करिए आपको कोई शिकायत नहीं होने दी जाएगी। मप्र के विकास में आप सभी का योगदान हो, यही कामना है।

      ये भी पढ़े- पर्यटन में निवेश पर सरकार का फोकस, CM Shivraj ने निवेशकों को बताई संभावना

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+