Indore में महिलाओं ने थामी तलवार और लाठियां, मल्टीप्लेक्स पहुंचकर देखी 'द केरला स्टोरी' फिल्म
इंदौर में सैंकड़ों महिलाओं ने एक साथ मल्हार मेगा मॉल स्थित मल्टिप्लेक्स पहुंचकर फिल्म द केरला स्टोरी देखी, इस दौरान महिलाएं और युवतियां हाथों में तलवार और डंडे लेकर फिल्म देखने पहुंची थी।

Recommended Video

लव जिहाद और धर्मांतरण पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी देखने सिनेमाघरों में महिलाओं और युवतियों की बड़ी संख्या पहुंच रही है, जहां भाजयुमो नगर महामंत्री धीरज ठाकुर के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने एक साथ मल्हार मेगा मॉल स्थित मल्टिप्लेक्स पहुंचकर फिल्म द केरला स्टोरी देखी, इस दौरान महिलाएं और युवतियां हाथों में तलवार और डंडे लेकर फिल्म देखने पहुंची थी।भाजयुमो नगर महामंत्री धीरज ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भगवा रंग का साफा पहनकर और हाथों तलवार लिए मल्हार मेगा मॉल स्थित मल्टिप्लेक्स पहुंची थी, जहां महिलाओं और युवतियों ने फिल्म द करेला स्टोरी देखी। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता समेत तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुछ तरह देखी फिल्म
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं युवा मोर्चा के नगर महामंत्री धीरज ठाकुर ने बताया कि, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मल्हार मेगा मॉल एवं सी 21 स्थित थियेटर में द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गयी। थियेटर की गोल्ड क्लास सहित सभी 5 ऑडिटोरियम बुक किए गए थे। फिल्म देखने के लिए महिलाएं भगवा साफा, सैकड़ो हाथो में लाठी एवं तलवार आदि शस्त्र लेकर थिएटर पहुंची। थिएटर में महिलाओं ने वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे भी लगाए। शो प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:15 बजे समाप्त हुआ। सभी माताओ बहनो को फिल्म के पश्चात अल्पाहार भी कराया गया।
विधानसभा 2 से भी पहुंचे लोग
लव जिहाद और धर्मांतरण पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी देखने सिनेमाघरों में महिलाओं और युवतियों की बड़ी संख्या पहुंच रही है, जहां विधानसभा दो से भी दादा दयालु यानि एमएलए रमेश मेंदोला के नेतृत्व में एमआईसी मेंबर जीतू यादव बड़ी संख्या में क्षेत्र की युवतियों को लेकर मल्टिप्लेक्स पहुंचे, और फिल्म दिखाई। इतना ही नहीं एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने युवतियों से फिल्म देखने की अपील करते हुए, फ्री टिकट उपलब्ध कराने की बात कही है। फिल्म द केरला स्टोरी जब से सिनेमाघरों में लगी है, तब से ही विधानसभा दो से महिलाओं और युवतियों की बड़ी संख्या फिल्म देखने मल्टिप्लेक्स पहुंच रही है। इन सभी महिलाओं और युवतियों के फिल्म के टिकट के साथ ही भोजन की व्यवस्था भी दादा दयालु के नेतृत्व में एमआईसी मेंबर जीतू यादव की ओर से कराई जा रही है। वहीं अब एमआईसी मेंबर जीतू यादव के साथ फिल्म देखने पहुंच रही युवतियां भगवा रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Indore का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने के लिए मंथन, अधिकारियों की बैठक में खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications