Indore का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने के लिए मंथन, अधिकारियों की बैठक में खास प्लान तैयार
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम अंतर्गत किये गये कार्यों की सिटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किये गये विभिन्न कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

Recommended Video

इंदौर में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम अंतर्गत किये गये कार्यों की सिटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में सेन्ट्रल पॉल्यूशन बोर्ड दिल्ली के सांइटिस्ट सुनील कुमार मीणा, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन समेत वन विभाग, आरटीओ विभाग, खाद्य विभाग, पॉल्यूशन कन्टोल बोर्ड व यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आयुक्त सिंह द्वारा नगर निगम इंदौर द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु किये गये विभिन्न कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, किस प्रकार से रोड डिजाइन इंप्रूवमेंट, रोड चौडीकरण, लेफट टर्न विकास, पौधारोपण, सी एंड डी कंस्ट्रक्शन साईट पर ग्रीन नेट से कवर करना, बडी साइटो- रोड पर ब्लॉक टेपिंग, सडक पर गड्डे का भराव, रोड पर धूल को कम करने हेतु पानी का छिडकाव कार्यो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स सेटिस्फेक्ट्री रेंज में दर्ज
इसी के साथ उन्होंने बताया कि, शहर की वायु गुणवत्ता मे सुधार हेतु नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही कचरा जलाने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई के संबंध में भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, उक्त किये गये कार्यो के परिणाम स्वरूप इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स सेटिस्फेक्ट्री रेंज में दर्ज हुआ है। सांइटिस्ट मीणा द्वारा नगर निगम इंदौर द्वारा वायु गुणवत्ता के अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं
मीणा ने वायु गुणवत्ता में बेहतर सुधार के लिये वायु गुणवत्ता की मॉनिटरिंग प्रणाली को मजबूत करने की भी बात कही गई। जिसके लिये शहर में कैम्प्स की संख्या बढाने,लोगों में वायु गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना, ट्रैफिक इंटरसेक्शन पर ट्रैफिक लाइट ऑन इंजर ऑफ जैसे अभियान चलाने, रोड चौडीकरण आदि कार्य करने के भी सुझाव दिये गये। आयुक्त हार्षिका सिंह द्वारा निर्देश दिए कि, आरटीओ एवं खाद्य अधिकारियों को वाहनों की शतत चेकिंग सभी पेट्रोल पंप पर पीयूसी स्थापित कराना सुनिश्चित किया जाए, जो उद्योग ईटीपी में कनेक्शन नहीं लिए हैं, अथवा सपवेल नहीं बनाया है उनका निरीक्षण पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एवं नगर निगम के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से करें और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, एयर क्वालिटी इंडेक्स औसत माप हेतु 4 स्थानों पर नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं।
ये भी पढ़े- Indore news: Zoo में आए नए मेहमान, खास प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नेक बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की रौनक












Click it and Unblock the Notifications