Khargone news: जटिल ऑपरेशन से बची लड़की की जान, शरीर के इस हिस्से से निकली फुटबॉल जितनी गठान
खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने 14 दिन पहले झिरन्या तहसील के मिटावल की राधिका के उपचार को लेकर गंभीरता दिखाई थी। आज उनकी मानवता और गंभीरता के कारण राधिका ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट रही है।
करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद फुटबॉल के समान पानी की गठान एमवाय हॉस्पिटल इंदौर में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश लाहोटी के द्वारा निकाली गई थी। 2 जुलाई को हुए ऑपरेशन और 9 दिनों तक डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद राधिका की एमवाय अस्पताल से सोमवार को छुट्टी कर दी गई है। राधिका खुशी-खुशी अपने माता-पिता के साथ सोमवार करीब 5 बजे इंदौर से खरगोन के लिए 108 वाहन से रवाना हुई है।

पूरी तरह हुआ निशुल्क उपचार
राधिका के पिता राजेन्द्र की कोई खास कमाई नहीं है और माता महाली भी मजदूरी के सहारे उपचार कराने में असमर्थ थी। ऐसे में कलेक्टर वर्मा के संज्ञान में आने के बाद उनके जीवन मे नया बदलाव आया। 14 दिनों के उपचार में परिवार से कोई भी राशि नहीं ली गई। माता-पिता के पास इंदौर ले जाने के लिए रुपये नहीं थे। राधिका का उपचार और लाने ले जाने में भी शासकीय वाहन निःशुल्क व्यवस्था की गई।
आशा कार्यकर्ता का भी मिला संबल
मिटावल की आशा कार्यकर्ता संतोष पटेल भी राधिका के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रही। जब इंदौर ले जाया गया और ऑपरेशन हुआ, तो आशा कार्यकर्ता संतोष भी इंदौर राधिका के लिए कपड़े और फल लेकर पहुँची। संतोष पटेल को देख राधिका का परिवार बिल्कुल निःशब्द हो गया। आज उपचार के बाद खुशहाल परिवार वापस मिटावल लौट रहा है।
कलेक्टर ने बनाई आगे की योजना
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने राधिका के ऑपरेशन के बाद परिवार को आर्थिक स्थिति देखते हुए शिक्षा के लिए भी योजना बनाई है। वे भी राधिका के बिल्कुल स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं। आगे की शिक्षा के लिए माता पिता से संपर्क कर योजना बनाई जाएगी।
ये भी पढ़े- MP news: अपने ही शरीर के बाल तोड़कर खाने लगी लड़की, डॉक्टरों ने पेट में देखा तो उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications