MP news: अपने ही शरीर के बाल तोड़कर खाने लगी लड़की, डॉक्टरों ने पेट में देखा तो उड़े होश
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक लड़की को पेट दर्द और उल्टी दस्त होने के बाद जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। दरअसल, इस लड़की के पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा नजर आ रहा था, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद निकाला है।
लड़की के परिजनों ने बताया कि, लड़की को अपने ही शरीर के बाल खाने की आदत थी, जहां बाल खाते-खाते उसके शरीर में बालों का बड़ा गुच्छा बन गया। इसी के चलते उसे लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत रहने लगी, जिसके बाद चिकित्सकों को बताया गया तो चिकित्सकों ने अलग-अलग जांचों के माध्यम से पेट में बड़ा बाल का गुच्छा होना बताया। इसके बाद सर्जरी कर बाल के गुच्छे को निकाल लिया गया है।

कुछ ऐसा है मामला
परिजनों ने बताया कि, लड़की की उम्र 9 साल है, जहां लड़की को अपने ही शरीर के बाल तोड़ कर खाने की आदत थी। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी, और उसकी आदत निरंतर जारी रही, जिसके बाद उसे लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत रहने लगी। कई बार डॉक्टरों को बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका, इसके बाद जांच के माध्यम से यह पता लगाया गया कि, आखिर लड़की को इस तरह की शिकायत क्यों रहती है?, जांच में बताया गया कि, लड़की के पेट में बालों का गुच्छा है। यही कारण है कि, उसे लगातार उल्टी, दस्त और अन्य तरह की समस्या रहती है। वहीं इसके बाद डॉक्टरों ने दो बार सर्जरी कर लड़की के पेट से बालों का गुच्छा निकाला है।
सर्जरी कर निकला गुच्छा
डॉक्टरों ने सर्जरी कर लड़की के पेट से जो बालों का गुच्छा निकाला है, उसका वजन तकरीबन 864 ग्राम है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लड़की के पेट में गुच्छा होने का संभवतः यह पहला मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद जब लड़की से बातचीत की तो उसने बताया कि, उसे अपने ही शरीर के बाल खाना अच्छा लगता है। यही कारण है कि, उसने लगातार अपने ही शरीर के बाल खाए हैं, जिसके चलते उसके पेट में बालों का बड़ा गुच्छा बन गया। वहीं अब डॉक्टरों ने लड़की के पेट से सर्जरी कर बालों का बड़ा गुच्छा निकाला है।
ये भी पढ़े- MP news: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में ऐसा उलझा स्टूडेंट की गंवानी पड़ गई जान












Click it and Unblock the Notifications