Indore news: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई दुकानों से लिए बर्फी और पेड़े के सैंपल
उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध सुनिश्चित कराये जाने के लिये खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर के मार्गदर्शन में की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 45 नमूने जांच हेतु लिए गए।
जांच दल द्वारा साउथ तुकोगंज स्थित राजशाही पैलेस से पनीर, तुअर दाल एवं चावल के कुल 03 नमूने एवं न्यू जैन दूध दही भंडार आरएनटी मार्ग से दही, रबड़ी, लस्सी और दूध पाक के कुल 04 नमुने लिए गए। इसी तरह साँवरिया दूध दही भंडार सांवेर रोड से पनीर, दही, घी और मिक्स मिल्क के कुल 04 नमूने, कृष्णा डेरी विजयनगर से पनीर, दही, घी,पेड़ा, बर्फ़ी मिल्क केक के कुल 06 नमूने, रिदम्स इंडस्ट्री सांवेर रोड से मैदा एवं आटा के कुल 02 नमूने लिए गए।

यहां हुई विभाग की कार्रवाई
इसी प्रकार मंगल स्वीट्स छावनी से कटलस, पेड़ा, मिल्क केक, बेसन चक्की एवं मलाई बर्फ़ी के कुल 5 नमूने, श्री नाथ स्वीट्स छावनी से दही, मिल्क केक, पेड़ा, दूध कतली, मथुरा पेड़ा के कुल 05 नमूने, राज स्वीट्स छावनी से दूध पाक, मिल्क केक, मलाई बर्फी, मलाई लड्डू के कुल 4 नमूने, एमएमबी होटल प्राइवेट लिमिटेड छावनी से मावा रोल, मलाई बर्फी, बेसन चक्की, कलाकंद, मावा कतली एवं मक्खन वड़ा के कुल 06 नमूने, बड़जात्या ट्रेडर्स छावनी से शुद्ध घी एवं गाय के घी के कुल 2 नमूने, मथुरावाला स्वीट्स छावनी से मलाई बर्फी, मावा कतली, सफ़ेद पेड़ा एवं मिल्क केक के कुल 4 नमूने लिए गए।
45 नमूने जांच हेतु लिए गए
इस प्रकार विगत चार दिवस की कार्रवाई में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 45 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु खाद्य विश्लेषक भोपाल की ओर भेजा गया है। जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध सुनिश्चित कराये जाने के लिये खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
ये भी पढ़े- Cyclone Biparjoy की मालवा-निमाड़ अंचल में हो सकती है एंट्री, कितना खतरनाक होगा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications