Cyclone Biparjoy की मालवा-निमाड़ अंचल में हो सकती है एंट्री, कितना खतरनाक होगा, जानिए?
गुजरात समेत आसपास के तटीय इलाकों में बिपरजॉय तूफान के चलते भारी नुकसान हुआ है। वहीं अब यह तूफान आगे की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जहां इस तूफान का असर मध्य प्रदेश तक पहुंचाने की भी संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश में बिपरजॉय तूफान के चलते कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चक्रवात मध्य प्रदेश आते-आते लोग प्रेशर एरिया में बदल जाएगा, जिसके चलते 4 से 5 दिन प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, उनमें मुख्य तौर पर मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन जैसे जिले शामिल हैं।

अभी कहां है बिपरजॉय?
Recommended Video
बिपरजॉय तूफान की बात करें तो यह तूफान पूर्व, उत्तर पूर्व दिशा में 10 घंटे प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वहीं शुक्रवार के बाद से तूफान तेजी से कम होने लगेगा। इसी के साथ राजस्थान में एक डिप्रेशन वाले मौसमी सिस्टम की तरह प्रवेश करेगा। राजस्थान के बाद तूफान की मध्य प्रदेश में एंट्री हो सकती है, जहां मध्य प्रदेश में यह एक कमजोर सिस्टम की तरह हल्की बारिश कराएगा। इस दौरान का इलाकों में 10 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है, जिसके बाद अब बिपरजॉय तूफान के एमपी आने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल ऐसा है मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ नजर आ रहा है, जहां गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। उधर, मालवांचल के इंदौर, उज्जैन, देवास और रतलाम जिलों में गर्मी और उमस में लोगों को परेशान किया हुआ है, जहां जल्द ही लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ-कुछ जिलों में धूप छांव का खेल जारी है, जहां शाम होते-होते मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आता है। बहरहाल अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून एंट्री करेगा, जहां मालवांचल में भी अच्छी खासी बारिश का दौर देखने मिलेगा।
ये भी पढ़े- Live Biporjoy Cyclone: आज राजस्थान में तूफान बचाएगा उत्पात, 15 जिलों में हाई अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications