Barwani को मिलने जा रही FM रेडियो की सौगात, PM MODI वर्चुअली करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश के बड़वानी को जल्द ही रेडियो की सौगात मिलने जा रही है, प्रधानमंत्री, बड़वानी क्षेत्र के 100 वॉट एफएम योजना का शुभारम्भ 28 अप्रैल को वर्चुअल के माध्यम से विधिवत करेंगे।

indore

Recommended Video

      बुरहानपुर को मिली बड़ी उपलब्धि,अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस से PM ने नवाजा

      बड़वानी जिले को बड़ी सौगात मिली है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़वानी एफएम का वर्चुअल शुभारंभ करने जा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों में सूचना तंत्र को विकसित करने के लिए कृषि, शिक्षा, व्यापार, चिकित्सा की सुविधाओं के प्रचार प्रसार व शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी देने के लिए दूर-सुदूर पहाड़ों, फलियों, जंगलों में बैठे जनजातीय समाज एवं आमजन मानस के लिए युवा, महिला, बच्चों, बुजुर्गों के मनोरंजन लिए के साधन एवं संचार तंत्र को विकसित करने के लिए 29 जुलाई 2019 सत्रहवीं लोकसभा के प्रथम सत्र के शून्यकाल के दौरान लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा उठाये गए, मामले 100 वाट एफएम योजना शुरू करने के सम्बन्ध में प्रश्न लगाकर संवाद किया गया था।

      100 वॉट एफएम की सुविधा

      सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए बड़वानी क्षेत्र में 100 वॉट एफएम की सुविधा की उपलब्धता की स्वीकृति दी थी। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया प्रधानमंत्री जी बड़वानी क्षेत्र के 100 वॉट एफएम योजना का शुभारम्भ 28 अप्रैल को वर्चुअल के माध्यम से विधिवत करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे देश भर में स्थित 91 आकाशवाणी के 100 वाट एफएम ट्रांसमीटर का लोकार्पण किया जायेगा। जिसमें बड़वानी भी शामिल है। आकाशावाणी भोपाल के उप महानिदेशक यशवंत एच. चिवंडे से प्राप्त जानकारी अनुसार बड़वानी में एफएम रेडियो की फ्रीक्वेंसी 100.10 एमएचजी पर चलेगा। इस ट्रांसमीटर के जरिये मध्यप्रदेश के आकाशवाणी केन्द्रों का विस्तार होगा जिससे स्थानीय जनता लाभान्वित होगी।

      लगातार मिल रही सौगात

      बड़वानी जिले को लगातार सौगात दी जा रही है, जहां केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें बड़वानी के विकास को लेकर लगातार अलग-अलग तरह की सौगातें बड़वानी जिले को दे रही हैं। इन्हीं सौगातो में अब एफएम रेडियो की सौगात भी शामिल हो गई है, जहां बड़वानी जिले में जल्द ही एफएम रेडियो का शुभारंभ होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे देश भर में स्थित 91 आकाशवाणी के 100 वाट एफएम ट्रांसमीटर का लोकार्पण किया जायेगा। जिसमें बड़वानी भी शामिल है। एफएम रेडियो की सौगात मिलने के बाद बड़वानी जिले के दूरदराज के इलाकों तक सरकार की योजनाएं पहुंच सकेंगी।

      ये भी पढ़े- Indore नगर निगम का बजट पेश, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के भाषण में क्या कुछ रहा खास, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+