Indore नगर निगम का बजट पेश, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के भाषण में क्या कुछ रहा खास, जानिए?
इंदौर नगर निगम की ओर से सालाना बजट पेश किया गया है। नगर निगम की ओर से 7500 करोड़ का बजट पेश किया गया है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंदौर नगर निगम की ओर से सालाना बजट पेश किया गया है। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बजट सम्मेलन में नगर निगम की ओर से 7500 करोड़ का बजट पेश किया गया है। इस बार नगर निगम ने कोई नया कर नहीं लगाया, जबकि कर की दर में बदलाव किया गया है। बजट को देखने के लिए दो पार्षदों के बीच एक लैपटॉप रखा गया है। नगर निगम का यह बजट पूरी तरह से पेपरलेस है। बजट सत्र के दौरान MIC की ओर से मंजूर 19 अन्य प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। नगर निगम के बजट सत्र के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ सभापति मुन्ना लाल यादव नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और राजेंद्र राठौर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कुछ इस तरह का है नगर निगम का बजट
नगर निगम में बजट पेश करने महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत सभी एमआईसी सदस्य और पार्षद, सिटी बस से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में बजट पेश करने की कार्रवाई शुरू होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपना भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि, शहर के 150 चौराहों पर फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा। साथ ही इंदौर को डिजिटल सिटी बनाने के लिए लगभग 7 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए नगर निगम खुद का डाटा सेंटर भी बनाएगा। इसके साथ ही इंदौर में नर्मदा का चौथा चरण लाया जाएगा तो वहीं नगर निगम कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया। इसके साथ ही ही अटल बस सेवा का विस्तार किया जाएगा, जहां बस सेवा को अयोध्या और वाराणसी के साथ ही प्रयागराज जैसे शहरों से जोड़ा जाएगा।
सोलर सिटी बनाने का संकल्प लिया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर को सोलर सिटी बनाने का संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने शहर की सीमा में 400 गेटेड कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगाने और उनके बिजली बिल नगर निगम की ओर से भरने का ऐलान किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर को सेवन आई वाला शहर बताया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की बात कही है। राजवाड़ा क्षेत्र को नए अहिल्या लोक के रूप में विकसित करने साथ ही अहिल्या लोक के निर्माण का प्रावधान करने की बात भी कही है। बजट सत्र शुरू होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभापति मुन्ना लाल यादव और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को बजट की डिजिटल प्रति सौंपी।
ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023: स्वच्छता का सांतवा आसमान छूने की तैयारी, अबकी बार इंदौर क्या करेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications