Indore news: एक साथ कई घरों में लगी भीषण आग, गैस की टंकी में हुआ जोरदार विस्फोट

इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई घरों में एक साथ आग लग गई। आग का कारण गैस की टंकी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई घरों में एक साथ आग लग गई। आग का कारण गैस की टंकी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घनी बस्ती और संकरी गली होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

आग बुझाने में हुई परेशानी

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ तोड़ा का है, जहां घनी बस्ती में किसी अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते कई घर चपेट में आ गए। आग लगने के चलते घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, मौके पर पहुंचे रहवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटनाक्रम की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया की, आप की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी, जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़

एक साथ कई घरों में हुई आगजनी की घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते भी फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए थे, उन्होंने भी हालातों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उधर, आकाश विजयवर्गीय ने पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की है। पीड़ितों से मुलाकात कर आकाश विजयवर्गीय ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं कुछ लोगों के घर का सामान जरूर जलकर खाक हो गया है।

ये भी पढ़े- Video: जंगल में हलचल, ग्रामीणों ने शेरू - शेरू कहकर चिल्लाया तो बाघ ने दिया ऐसा रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+