Indore news: हैदराबाद से निकली भारत दर्शन यात्रा की इंदौर में एंट्री, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार

तेलंगाना के हैदराबाद से निकली भारत दर्शन यात्रा इंदौर पहुंची है। इंदौर की सीमा में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया.

indore

Recommended Video

    इंदौर: भारत दर्शन यात्रा का शहर में आगमन,संयोजक ने स्वच्छता की जमकर की तारीफ

    एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना अंतर्गत समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साझा करने की पहल के अंतर्गत भारत दर्शन यात्रा 15 अप्रैल को तेलंगाना के हैदराबाद से निकली जो इंदौर पहुंची है। इंदौर की सीमा में पहुंचने पर यात्रा जिसमें 400 यात्री सम्मिलित थे, सांवेर रोड स्थित होटल क्लेरियोन पहुंची, जहां यात्रा का मोगरे की माला पहनाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पुष्पवर्षा एवं ढोल-ढमाके से मालवी अंदाज़ में जोरदार स्वागत किया गया, उसके पश्चात यात्रा में सम्मिलित अतिथियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। उसके बाद यात्रा राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर दर्शन करने पहुंची, दर्शन के साथ ही राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर के इतिहास के बारे में भी यात्रा में सम्मिलित अतिथियों को जानकारी दी गई। इसके पश्चात यात्रा ने महेश्वर के लिए प्रस्थान किया।

    जोरदार स्वागत किया गया

    इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, मैं पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का आभार व्यक्त करता हूं, और धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि ''एक भारत श्रेष्ठ भारत'' जैसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना को साकार रूप देने का काम आपने किया है। चार धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, 52 शक्तिपीठ, 4 महाकुंभ, देश के अलग-अलग हिस्सों में है और सांस्कृतिक रूप से भारत सदैव एक रहा है, और हमेशा रहेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, सांसद शंकर लालवानी, गोपीकृष्ण नेमा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भाजपा नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    यात्रा का हो रहा स्वागत-सत्कार

    तेलंगाना के हैदराबाद से निकली भारत दर्शन यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंच रही है, जहां इस यात्रा का स्वागत-सत्कार किया जा रहा है। फिलहाल, यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री कर चुकी है, जहां यात्रा इंदौर से महेश्वर की ओर आगे बढ़ रही है। इस बीच यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है तो यात्रियों को भी तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। वहीं अब यात्रा मध्य प्रदेश से अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारत दर्शन यात्रा 15 अप्रैल को तेलंगाना के हैदराबाद से निकली जो इंदौर पहुंची है।

    ये भी पढ़े- Harda news: लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, जिले को दी बड़ी सौगात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+